मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

16 साल की लड़की से ऐसी कौन सी दुश्मनी? हर चौथे दिन डस लेता है सांप, दहशत में है सहारनपुर का ये परिवार​

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 16 साल की लड़की को हर चौथे दिन सांप डस लेता है. इसी महीने सोमवार को सांप ने लड़की को चौथी बार डसा. पीड़िता का कहना है कि हर बार वह सांप को देखती तो है, लेकिन हर बार […]

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 16 साल की लड़की को हर चौथे दिन सांप डस लेता है. इसी महीने सोमवार को सांप ने लड़की को चौथी बार डसा. पीड़िता का कहना है कि हर बार वह सांप को देखती तो है, लेकिन हर बार वह अलग अलग रंग और अलग अलग आकार का होता है. लगातार हो रही इन घटनाओं को सुनकर पीड़ित बच्ची के परिवार में दहशत की स्थिति है.वहीं गांव और समाज में इस घटना को अलग अलग रूप में देखा और कहा जा रहा है.

मामला सहारनपुर के साखन खुर्द गांव का है. लड़की के परिजनों के मुताबिक पहली बार 29 अक्टूबर को सांप ने उनकी बेटी को डसा था. उस समय वह अपने घर में रोजमर्रा के काम कर रही थी. बेटी के चीखने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे, लेकिन इतने समय में सांप गायब हो चुका था. आनन फानन में लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसका उपचार किया. उस समय परिवार को लगा कि यह सामान्य घटना है और लोग घटना को भूलने लगे.

चार दिन फिर सांप ने डसा

पहली घटना को चार ही दिन हुए थे, तभी फिर लड़की को सांप दिखा. वह जब तक अपना बचाव करती या भागती, उससे पहले सांप ने उसे फिर डस लिया. लड़की का कहना है कि इस बार सांप अलग ही रंग का था. इस घटना के चार दिन बाद एक बार फिर उसे सांप ने डसा. इस बार सांप का ना केवल रंग अलग था, बल्कि इस बार सांप की लंबाई पहले से ज्यादा थी. परिजनों की पूछताछ में लड़की ने बताया कि सांप केवल उतने ही समय तक दिखता है, जबतक कि वह डस ना ले.इसके बाद वह नजरों से ओझल हो जाता है.

चौथी बार डसा तो दहशत में आया परिवार

अब इस लड़की को लगातार चौथी बार सांप ने डसा है. इससे परिवार के लोग दहशत में आ गए हैं. परिजनों की समझ नहीं आ रहा कि आखिर इस सांप की लड़की से क्या दुश्मनी है. वह क्यों बार बार इसी लड़की को डस रहा है. उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है. लोग आपस में अपने अपने तरीके से कह और सुन रहे हैं. फिलहाल यह घटना सुर्खियों में है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY