मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

भारत की धरती से सैकड़ों टन सोना निकालने की तैयारी, यहां छिपा है सबसे ज्यादा गोल्ड​

भारत में सोने के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार घरेलू स्तर पर सोने की खोज और खनन बढ़ाने की तैयारी कर रही है. नीति आयोग इसके लिए एक नई योजना बना रहा है. इसके तहत सोने की खदानों में निवेश बढ़ाने के लिए कंपनियों को आर्थिक प्रोत्साहन देने और खनन से जुड़े […]

भारत में सोने के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार घरेलू स्तर पर सोने की खोज और खनन बढ़ाने की तैयारी कर रही है. नीति आयोग इसके लिए एक नई योजना बना रहा है. इसके तहत सोने की खदानों में निवेश बढ़ाने के लिए कंपनियों को आर्थिक प्रोत्साहन देने और खनन से जुड़े नियमों को आसान बनाने की सिफारिश की जा सकती है. योजना में कंपनियों को लंबे समय के लिए खनन अधिकार देने और खनन परियोजनाओं के लिए बोली लगाने वाली कंपनियों की तकनीकी क्षमता के आधार पर रेटिंग करने जैसे सुझाव भी शामिल हैं.

दरअसल, भारत में सोने की मांग काफी ज्यादा है, लेकिन घरेलू उत्पादन सीमित होने के कारण देश को बड़ी मात्रा में सोना विदेशों से खरीदना पड़ता है. इससे विदेशी मुद्रा का बड़ा हिस्सा सोने के आयात पर खर्च होता है. ऐसे में सरकार अब देश में मौजूद सोने के भंडार का बेहतर इस्तेमाल करना चाहती है.

भारत में इसलिए कम है गोल्ड माइनिंग?

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सोने की खदानों का विकास कई वजहों से तेजी नहीं पकड़ पाया है. इनमें जमीन के नीचे सोने की उपलब्धता से जुड़ी पर्याप्त जानकारी का अभाव, सीमित खोज अभियान, खनन परियोजनाओं को शुरू करने में लंबा समय, नीलामी की प्रक्रिया में कमियां और परियोजनाओं का आर्थिक रूप से फायदेमंद नहीं होना शामिल है. इन वजहों से निवेशक इस क्षेत्र में पैसा लगाने से बचते हैं.

इस समस्या को दूर करने के लिए नई नीति में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल से मंजूरियों की प्रक्रिया आसान बनाने का सुझाव है. साथ ही, खनिज भंडार से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाने और कंपनियों के लिए स्थिर नीतिगत व्यवस्था तैयार करने पर जोर दिया जाएगा.

भारत में कितना सोना मौजूद है?

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करीब 50.1 करोड़ से 51.8 करोड़ टन प्राथमिक सोने के अयस्क संसाधन मौजूद हैं. इनमें लगभग 600 से 607 टन शुद्ध सोना होने का अनुमान है. देश में सबसे ज्यादा सोने के संसाधन बिहार में हैं, जहां कुल संसाधनों का करीब 4445% हिस्सा है. इसके बाद राजस्थान में 25% और कर्नाटक में 21% संसाधन हैं. पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और झारखंड में भी सोने के भंडार मौजूद हैं.

भारत दुनिया का 5वां सबसे बड़ा गोल्ड इम्पोर्टर

भारत सोने का दुनिया का 5वां सबसे बड़ा आयातक देश है. वित्त वर्ष 202526 में देश ने रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर यानी करीब 800 टन से ज्यादा सोने का आयात किया था. वहीं, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच सोने का आयात सालाना आधार पर 39.9% घटकर 24.78 अरब डॉलर रहा. इसके बावजूद आयात पर निर्भरता काफी ज्यादा बनी हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY