छठ की छटा देश से लेकर विदेश तक फैली हुई है. इस पर्व को खासतौर पर बिहार, झारखंड समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में सेलिब्रेट किया जाता है. इस पर्व पर श्रद्धाभक्ति के साथ प्रकृति के सेलिब्रेशन का संगम देखने को मिलता है. नहाय खाय से शुरू होने वाला छठ पर्व चार दिनों तक चलता है, जिसमें व्रती तकरीबन 36 घंटों तक बिना पानी पिए रहते हैं. सुबह और शाम घाट पर जाकर अर्घ्य दिया जाता है और पूजन होता है. इस दौरान घाटों पर जबरदस्त रौनक देखने को मिलती है. भावनाओं से जुड़े इस पावन पर्व पर कुछ कोट्स के जरिए अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजें.

छठ पर्व पर महिला पुरुष कोई भी व्रत कर सकता है. इस उपवास को खासतौर पर परिवार की सुखसमृद्धि, संतान की अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना के साथ किया जाता है. दूर रहने वाले लोग भी इस पर्व को मनाने के लिए अपने घर पहुंचते हैं. तो चलिए देख लेते हैं छठ के शुभकामना संदेश.
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
- छठी मैया की कृपा से जीवन में खुशियों की बहार आएं, सूर्य देव जैसा मिले तेज, आपके सारे सपने पूरे हो जाएं. छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
- छठी मैया का आशीर्वाद आपके परिवार पर सदा बना रहे, जीवन में आपके हमेशा सुख और समृद्धि का उजाला बना रहे.
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! - उगते सूरज की किरणें आपके जीवन में खुशहाली लाएं, छठी मैया की कृपा से हर आपकी मनोकामना पूरी हो जाए
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! - आस्था के महापर्व पर करते हैं कामना, खुशियों का संसार मिले, छठी मैया के आशीर्वाद से जीवन में सुखसमृद्धि अपनों का प्यार मिले.
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! - सूर्य देव की कृपा आपके जीवन को रोशनी से भर दें, छठी मैया आपके हर दुखों और संकटों को हर लें
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! - छठ के पावन पर्व पर आपको खुशियों की सौगात मिले, परिवार में सुखशांति और समृद्धि बरसे, अपनों का साथ मिले.
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! - डूबते और उगते सूरज को हमारा नमन है, छठी मैया के चरणों में कोटिकोटि प्रणाम है.
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! - श्रद्धाविश्वास यूं ही बना रहे, प्यार की खुशबू से महके घरपरिवार, छठी मैया बनाए रखें आपके जीवन में खुशियों की बहार.
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! - छठ पर्व पर सूर्यदेव और छठी मैया से यही प्रार्थना है, हर घर में सुखशांति का दीप सदा जलता रहे,
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! - छठ पर्व पर है यही कामना, छठी मैया आपकी झोली खुशियों से भर दें,
जीवन का हर रास्ता आसान बने, हमेशा आपको सफलता मिले.
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! - सूर्य देव की रोशनी से आपकी जिंदगी का हर अंधेरा दूर हो जाए, छठी मैया की कृपा से हर दिन छठ पर्व जैसा खुशहाल हो जाए.
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! - छठ पूजा का पावन पर्व आपके लिए मंगलमय और खुशियों से भरा हो, आपके जीवन में हर पल उमंग, उल्लास का संगम हो.
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!