भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की ड़िमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है. महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUVs की कुल बिक्री 1 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है. खास बात यह है कि इस आंकड़े में सिर्फ कंपनी की Born इलेक्ट्रिक रेंज शामिल नहीं है, बल्कि Mahindra XUV400 EV और XUV 3XO EV की बिक्री भी जोड़ी गई है. इसी के साथ कंपनी ने एक और बड़ी डिटेल शेयर की है. महिंद्रा XEV 9S ने साल 2026 की दूसरी तिमाही में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV होने का रिकॉर्ड बनाया है. इस दौरान इसकी कुल 13,275 यूनिट बिकी हैं. 7सीटर इलेक्ट्रिक SUV की बढ़ती मांग को देखते हुए यह महिंद्रा के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

2013 में लॉन्च की इलेक्ट्रिक कार
कंपनी ने साल 2010 में में 55 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी. इसके बाद 2013 में Mahindra e2o को बाजार में उतारा गया. आगे चलकर कंपनी ने eVerito और e2o Plus जैसी इलेक्ट्रिक कारें भी लॉन्च कीं. हालांकि, भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की असली मांग 2020 के आसपास तेजी से बढ़नी शुरू हुई. उस समय Tata Motors ने लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों के साथ बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी. महिंद्रा ने भी इस सेगमेंट में वापसी करते हुए 2023 में XUV400 EV लॉन्च की, जिसने Tata Nexon EV को सीधी टक्कर दी.
Born Electric SUVs ने बदली कंपनी की किस्मत
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV रेंज को असली पहचान Born इलेक्ट्रिक सीरीज से मिली. कंपनी ने इन गाड़ियों को अपने नए INGLO EV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. इस प्लेटफॉर्म पर सबसे पहले और XEV 9e को लॉन्च किया गया. इन दोनों SUVs का डिजाइन बाकी गाड़ियों से काफी अलग रखा गया. शार्प लुक, दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और लंबी ड्राइविंग रेंज ने ग्राहकों को आकर्षित किया. साथ ही, इनके केबिन में भी कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए, जिससे ये इलेक्ट्रिक SUVs बाजार में काफी लोकप्रिय हो गईं.
इसके बाद महिंद्रा ने XEV 9S पेश की, जिसने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में 7सीटर SUV का ऑप्शन दिया. इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक के अलावा 70 kWh का नया विकल्प भी मिलता है. ज्यादा जगह, शानदार परफॉर्मेंस और फीचर से भरपूर केबिन ने इसे ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बना दिया. इसकी बिक्री और लंबा वेटिंग पीरियड भी इसकी मांग को दिखाते हैं.
अब BE 07 की बारी, 2027 में हो सकती है लॉन्च
कम बजट में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वालों के लिए कंपनी XUV 3XO EV भी लेकर आई है. यह काफी हद तक पेट्रोल और डीजल वाली XUV 3XO जैसी है, लेकिन इसमें सिर्फ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलता है. हालांकि, महिंद्रा की इस सफलता में BE 6, XEV 9e और XEV 9S की सबसे बड़ी भूमिका रही है. आने वाले समय में Mahindra BE 07 भी बाजार में दस्तक दे सकती है.
इसे BE 6 से ऊपर रखा जाएगा और यह कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV बन सकती है. इसमें प्रीमियम केबिन, आधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है. इसकी लॉन्चिंग 2027 में होने की संभावना है.