शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, टिम सिफर्ट और गुरनूर बराड़ के बीच हुई तीखी बहस; कोहली ने संभाला मोर्चा​ | UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले​ | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Samsung Galaxy S27 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 50MP कैमरा और 12GB RAM से होगी लैस​

जल्द ही Samsung अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप लाइनअप Samsung Galaxy S27 सीरीज को लॉन्च की तैयारी करेगा। हालिए रिपोर्ट्स से पता चला है कि कंपनी इस सीरीज के चार मॉडल Galaxy S27, Galaxy S27 Plus, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra को लॉन्च करेगी। बता दें कि, सैमसंग की अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी […]

जल्द ही Samsung अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप लाइनअप Samsung Galaxy S27 सीरीज को लॉन्च की तैयारी करेगा। हालिए रिपोर्ट्स से पता चला है कि कंपनी इस सीरीज के चार मॉडल Galaxy S27, Galaxy S27 Plus, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra को लॉन्च करेगी।

बता दें कि, सैमसंग की अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे यह अपकमिंग डिवाइसेस Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus बीआईएस पर सूची हुए हैं। इनकी कुछ ही डिटेल्स सामने आई है।

Samsung Galaxy S27 के संभावित स्पेक्स

टिपस्टर देबयान रॉय के अनुसार, Samsung Galaxy S27 स्मार्ट फोन में 6.3 इंच का FHD+ फ्लैट LTPO AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा। वहीं, सैमसंग के इन फोन्स में Exynos 2700 के साथ 12जीबी तक की LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज दिया जा सकता है।

इस फोन में 4,300 mAh की बैटरी 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा 50MP प्राइमरी 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S27 Plus के संभावित स्पेक्स

आने वाला Samsung Galaxy S27 Plus में 6.7इंच का 2K फ्लैट LTPO AMOLED पैनल दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसमें 2700 चिपसेट, 12GB तक  LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज दिया जा सकता है।

अपकमिंग स्मार्टफोन में 4,900 mAh की बैटरी, 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी की बात करें, तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा , 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो कैमरा का सपोर्ट दिया गया है। फोन के फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S27 सीरीज 2027 की जनवरी या फरवरी में लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं, इन स्मार्टफोन्स की कीमतों की बात करें, तो Samsung Galaxy S27 स्मार्टफोन 80 से 90 हजार की कीमत में लॉन्च किए जाएंगे। इतना ही नहीं, Samsung Galaxy S27 Plus को एक लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किए जा सकता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY