रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘अब न दरी बिछाएंगे, न किसी के आगे झुकेंगे’, मेरठ रैली में सपा-बीजेपी पर ओवैसी का तीखा हमला​ | Chhath Puja 2026 Wishes in Hindi: छठी मैया का आशीर्वाद मिले… छठ पर्व पर इन शुभकामना संदेश से करें अपनों को विश​ | Bijnor DM Joginder Singh: 2015 बैच के IAS जोगिंदर सिंह बने बिजनौर के नए DM, बोले- हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएंगे सरकारी योजनाओं का फायदा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

250 रुपये की कुल्हाड़ी खरीद धार तेज करवाई, हत्या से पहले कार नंबर भूले तो Insta पर… जयपुर के विजय हत्याकांड की Timeline​

Jaipur Crime News: रजस्थान के जयपुर में हुए हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड पर फिर नई जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस ने वारदात के महज 5 घंटे के भीतर चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस हत्याकांड की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. 7 साल पहले अपने पिता की हत्या का बदला लेने […]

Jaipur Crime News: रजस्थान के जयपुर में हुए हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड पर फिर नई जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस ने वारदात के महज 5 घंटे के भीतर चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस हत्याकांड की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. 7 साल पहले अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए 21 वर्षीय बेटे अनीश गोल्या उर्फ जग्गू ने ‘7007 गैंग’ के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया. हैरानी की बात यह है कि पीछा करते वक्त हमलावर विजय की फॉर्च्यूनर का नंबर भूल गए थे, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर विजय की रील देखकर पता लगाया और फिर कालवाड़ रोड से जगदंबा नगर तक पीछा कर उसे मार डाला.

DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि विजय और अनीश एक ही गांव के रहने वाले थे. 7 साल पहले जमीनी विवाद के चलते विजय ने अपने भाई के साथ मिलकर शराब की दुकान में अनीश के पिता कैलाश गोल्या की हत्या कर दी थी. जमानत पर बाहर आने के बाद भी विजय ने अनीश के ताऊ से मारपीट की थी, जिससे अनीश के मन में बदले की आग सुलग रही थी.

बुधवार सुबह अनीश और उसका साथी कमलेश ग्वार बेचने जा रहे थे. तभी गांव के पास विजय मिल गया और दोनों पक्षों में फिर नोकझोंक हो गई. इसके तुरंत बाद अनीश और कमलेश हिंगोनिया गए और 250250 रुपये में तीन कुल्हाड़ियां खरीदीं. कारपेंटर से उनमें मजबूत डंडे लगवाए और धार तेज करवाई.

इसके बाद दोनों ने अपने दोस्त युवराज और दिनेश को साथ लिया और विजय की तलाश शुरू की. इस दौरान हमलावर विजय की फॉर्च्यूनर कार का नंबर भूल गए. तुरंत उन्होंने इंस्टाग्राम पर विजय की एक रील देखी, जिससे उन्हें कार का नंबर ‘0302’ मिल गया. .

समय / चरण क्याक्या हुआ
बुधवार सुबह गांव के पास विजय से नोकझोंक के बाद अनीश और कमलेश ने हिंगोनिया से ₹250250 में 3 कुल्हाड़ियां खरीदीं और धार लगवाई.
दोपहर / शाम चारों आरोपियों ने हिंगोनिया की शराब दुकान से शराब खरीदी और इंस्टाग्राम रील से कार नंबर 0302 कन्फर्म कर कालवाड़ रोड पहुंचे.
शाम कालवाड़ रोड स्थित रॉयल सिटी चौराहे के पास विजय की फॉर्च्यूनर दिखी तो कैम्पर गाड़ी से पीछा शुरू किया.
रात करीब 8:00 बजे विजय होटल से निकलकर शराब की दुकान पर पहुंचा, जहां बदमाशों ने पहली टक्कर मारी. रावण गेट से जगदंबा नगर मोड़ पर दोबारा टक्कर मारने से विजय की कार का टायर फट गया और वह फंस गया. बदमाशों ने कुल्हाड़ियों से काटकर हत्या कर दी.
रात 8:12 बजे वारदात के बाद चारों आरोपी जयसिंहपुरा पहुंचे और ठीक रात 8:12 बजे अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए.
रात 12:00 बजे तक पुलिस की भारी नाकाबंदी और सख्ती के चलते आरोपी जयपुर से बाहर नहीं भाग सके और रात 12 बजे तक इधरउधर भटकते रहे.
तड़के देर रात जैसे ही आरोपी वापस लौटे, पहले से जाल बिछाए बैठी पुलिस टीम ने चारों को धर दबोचा.

IG की स्पेशल टीम ने घरों पर दबिश देकर वाहन किए जब्त

पुलिस ने जोबनेर के तिबारिया स्थित गोल्या की ढाणी निवासी अनीश गोल्या उर्फ जग्गू , कमलेश गोल्या उर्फ कमल उर्फ जोरू , तिबारिया निवासी युवराज चौधरी और हिंगोनिया निवासी दिनेश चौधरी उर्फ दीनू को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपी 7007 गैंग से जुड़े हैं.

एडिशनल कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि प्रोबेशनर आईपीएस आदिति भारद्वाज, ACP शिव कुमार भारद्वाज और एसएचओ सवाई सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी. वारदात के वक्त छत पर खड़े एक स्थानीय निवासी ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया था, जिससे बदमाशों की तुरंत पहचान हो गई. इस ऑपरेशन में कालवाड़ थाने की स्पेशल टीम के कॉन्स्टेबल गजानंद की अहम भूमिका रही.

गिरफ्तारी के बाद जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश की स्पेशल टीमों ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी. पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत अनीश के घर से 1 ट्रैक्टर व 1 जीप तथा कमलेश के घर से 2 ट्रैक्टर व 1 कार को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY