शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, टिम सिफर्ट और गुरनूर बराड़ के बीच हुई तीखी बहस; कोहली ने संभाला मोर्चा​ | UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले​ | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

उधर ग्रीस में हुई काव्या मारन की शादी, इधर बाजार ने दिया 585 करोड़ का ‘शगुन’!​

काव्या मारन किसी पहचान की मोहताज नहीं है. आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन होने के साथ देश के बड़े मीडिया ग्रुप सनटीवी नेटवर्क्स की वो एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी है. जिनके पिता नाम कलानिधि मारन है. जिनका नाम देश के बड़े अरबपतियों में शुमार होता है. मारन परिवार में एक खास खुशियों का माहौल चल […]

काव्या मारन किसी पहचान की मोहताज नहीं है. आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन होने के साथ देश के बड़े मीडिया ग्रुप सनटीवी नेटवर्क्स की वो एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी है. जिनके पिता नाम कलानिधि मारन है. जिनका नाम देश के बड़े अरबपतियों में शुमार होता है. मारन परिवार में एक खास खुशियों का माहौल चल रहा है. काव्या मारन की 11 नवंबर को ग्रीस में शादी हुई. वहीं दूसरी ओर भारत के शेयर बाजार ने 585 करोड़ रुपए का ‘शगुन’ भेज दिया है. जी हां, ये कोई छोटा मोटा ‘शगुन’ नहीं है. वास्तव में काव्या मारन की कंपनी सनटीवी नेटवर्क्स के शेयरों में करीब 2.50 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. जिसकी वजह से कंपनी की वैल्यूएशन में 585 करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.

कंपनी के शेयरों में 2.50 फीसदी की तेजी

काव्या मारन की कंपनी सनटीवी नेटवर्क्स के शेयरों में कारोबारी सत्र के दौरान 2.51 फीसदी की तेजी देखने को मिली और 668.40 रुपए के साथ दिन के हाई पर पहुंच गया. वैसे कंपनी का शेयर मामूूली गिरावट के साथ 652 रुपए पर ओपन हुआ था. बुधवार को कंपनी के शेयर 653.55 रुपए पर बंद हुए थे. वैसे दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर कंपनी के शेयर 1.60 फीसदी की तेजी के साथ 663.95 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है.

वैल्यूएशन में 585 करोड़ का इजाफा

इस तेजी के बाद से कंपनी की वैल्यूएशन में 585 करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. आंकड़ों को देखें तो जब बुधवार को जब शेयर बाजार बंद हुआ था, तब ​सनटीवी नेटवर्क्स का वैल्यूएशन 25,755.40 करोड़ रुपए देखने को मिला था. गुरुवार को जब कंपनी का शेयर दिन के हाई पर पहुंचा तो वैल्यूएशन 26,340.62 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि कंपनी की वैल्यूएशन में 585.22 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है.

प्रेशर में शेयर बाजार

वैसे शेयर बाजार थोड़ा प्रेशर में दिखाई दे रहा है. दोप​हर 12 बजकर 50 मिनट पर बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 7 अंकों की तेजी के साथ 81,886.64 अंकों पर कारोबार कर रहा है. वैसे कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स में 446.21 अंकों की तेजी देखने को मिली थी और 82,325.61 अंकों के दिन हाई पर पहुंचा था. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी में करीब 16 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है और आंकड़ा 25,237.95 अंकों पर देखने को मिल रहा है. वैसे निफ्टी कारोबारी सत्र के दौरान करीब 150 अंकों की तेजी के साथ 25,384.80 अंकों पर पहुंच गया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY