बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Delhi Pollution: हाइब्रिड मोड पर स्कूल, BS 3-4 वाहनों पर बैन… सख्ती के बाद भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेलगाम​ | AUS vs ENG 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड! कौन जीतेगा पर्थ वनडे? जानें Match Prediction, Pitch Report और Playing XI​ | Shamli News: 3 बहनों का इकलौता सहारा छिना, भैया दूज पर भाई की पीट-पीटकर हत्या; बहन के ससुराल वालों पर आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Delhi Pollution: हाइब्रिड मोड पर स्कूल, BS 3-4 वाहनों पर बैन… सख्ती के बाद भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेलगाम​

DelhiNCR Pollution: दिल्लीNCR में जहरीली हवा से राहत नहीं मिल रही है. GRAP3 लागू होने के बावजूद प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. बुधवार रात को दिल्ली का औसत AQI 313 दर्ज किया गया. प्रदूषण को देखते हुए नोएडाग्रेटर नोएडा में कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने का आदेश […]

DelhiNCR Pollution: दिल्लीNCR में जहरीली हवा से राहत नहीं मिल रही है. GRAP3 लागू होने के बावजूद प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. बुधवार रात को दिल्ली का औसत AQI 313 दर्ज किया गया. प्रदूषण को देखते हुए नोएडाग्रेटर नोएडा में कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने का आदेश दिया गया है. वहीं BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

बता दें कि प्रदूषण का असर बच्चों की पढ़ाई से लेकर आम लोगों की दिनचर्या तक पर पड़ रहा है. गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई निर्देश जारी किए हैं. वहीं नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है. निर्माण कार्यों पर रोक के साथ ही लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आइए जानते हैं क्याक्या प्रतिबंध लगाए गए हैं…

1 कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी

दिल्लीNCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने का आदेश जारी किया गया है. GRAP3 लागू होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने यह निर्देश दिया. यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा. आदेश के मुताबिक, स्कूलों को कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई का विकल्प देना होगा. जिन स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है, वहां ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित करनी होंगी.

2 BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए नोएडा में वाहनों को लेकर भी सख्ती की गई है. नोएडा में BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लागू किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा. ऐसे वाहन सड़कों पर चलते हुए मिले तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

3 CCTV कैमरों से होगी निगरानी, नियम तोड़ने पर चालान

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए कमांड कंट्रोल सेंटर की मदद ली जाएगी. शहर के अलगअलग हिस्सों में लगे CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए केवल सरकारी कदम पर्याप्त नहीं हैं. इसमें आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है. इसलिए वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और प्रदूषण कम करने में मदद करने की अपील की गई है.

4 निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर भी रोक

GRAP3 के तहत दिल्लीNCR में धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर सख्त पाबंदी है. इसके तहत गैरजरूरी निर्माण और डिमोलिशन गतिविधियां बंद रहेंगी. खुदाई, मिट्टी का काम, ट्रेंचिंग, पाइलिंग, सड़क निर्माण और मरम्मत जैसे कामों पर भी रोक लगाई गई है. इसके अलावा पेंटिंग, पॉलिशिंग और वार्निशिंग जैसी गतिविधियां भी प्रतिबंधित हैं. इन पाबंदियों का मकसद निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल को कम करना है, क्योंकि हवा में मौजूद धूल के कण प्रदूषण का स्तर बढ़ाने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालते हैं.

5 N95 मास्क पहनने और बाहर व्यायाम से बचने की सलाह

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है. खास तौर पर सुबह और देर शाम के समय बाहर टहलने, दौड़ने और भारी व्यायाम करने से बचने को कहा गया है. बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और सामान्य कपड़े के मास्क की जगह N95 या N99 मास्क का इस्तेमाल करें. बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा, हृदय रोग या फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. ऐसे लोगों को प्रदूषण के सीधे संपर्क में आने से बचने और जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है.

परिवहन और पराली जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण

बुधवार को दिल्ली के प्रदूषण में परिवहन क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान रहने की आशंका थी. वहीं गुरुवार को पराली जलाने का प्रभाव बढ़ने का अनुमान है. दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी बुधवार को करीब 7 प्रतिशत रहने का अनुमान था, जो गुरुवार तक बढ़कर 20 प्रतिशत हो सकती है. आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को 6 राज्यों में पराली जलाने की 927 घटनाएं दर्ज की गईं.

वहीं बुधवार को दिल्ली के 58 निगरानी केंद्रों में से 34 पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब, 22 पर खराब और एक केंद्र पर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई. केवल दिल्ली छावनी क्षेत्र में AQI 117 के साथ हवा मध्यम श्रेणी में रही. ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्लीNCR के लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है. प्रशासन की सख्ती के बीच अब मौसम और हवा की रफ्तार पर भी सबकी नजर बनी हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY