शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले​ | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​ | UP IAS Transfer List: यूपी में 38 IAS अफसरों के तबादले, अनुज सिंह को LDA की कमान, बिजनौर और सीतापुर में नए DM तैनात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IPL 2028 New Teams: IPL में 2 नई टीमों की एंट्री की तैयारी! पुणे और वडोदरा रेस में सबसे आगे, 8,300 करोड़ से ज्यादा हो सकती है कीमत​

: इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच आने वाले सालों में और बढ़ सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड साल 2028 से टूर्नामेंट में दो नई टीमों को शामिल करने की योजना पर विचार कर रहा है। अगर यह प्रस्ताव आगे बढ़ता है, तो आईपीएल में मौजूदा 10 टीमों की जगह 12 टीमें खिताब के लिए […]

: इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच आने वाले सालों में और बढ़ सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड साल 2028 से टूर्नामेंट में दो नई टीमों को शामिल करने की योजना पर विचार कर रहा है। अगर यह प्रस्ताव आगे बढ़ता है, तो आईपीएल में मौजूदा 10 टीमों की जगह 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करती नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई फ्रेंचाइजी के लिए पुणे और वडोदरा के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह बातचीत शुरुआती स्तर पर है और शहरों के नाम में बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

2028 से शुरू हो सकता है आईपीएल का नया दौर

𝘾.𝙃.𝘼.𝙈.𝙋.𝙄.𝙊.𝙉.𝙎 🏆🏆@RCBTweets have done it again ❤️#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/ww2zB98Xb8

— IndianPremierLeague May 31, 2026

रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल का विस्तार साल 2028 से 2032 के अगले मीडिया राइट्स साइकल के साथ हो सकता है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय और महंगी क्रिकेट लीग में लगातार बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए बीसीसीआई दो नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की संभावनाएं तलाश रहा है।

नई टीमों की बोली में बड़े निवेशकों की दिलचस्पी भी देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि प्रत्येक नई फ्रेंचाइजी की कीमत 1 अरब डॉलर यानी करीब 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है। इस रेस में भारतीय कारोबारी समूहों के अलावा अमेरिका के बड़े फैमिली ऑफिस, मिडिल ईस्ट के सॉवरेन वेल्थ फंड और ब्रिटेन की प्राइवेट इक्विटी फर्म परमिरा जैसे विदेशी निवेशकों के शामिल होने की चर्चा है।

पुणे और वडोदरा क्यों हैं रेस में आगे?

पुणे: इस शहर का आईपीएल से पुराना जुड़ाव रहा है। पुणे वॉरियर्स इंडिया ने 2011 से 2013 तक आईपीएल में हिस्सा लिया था। इसके बाद 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम भी मैदान पर उतरी। खास बात यह है कि 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने फाइनल तक का सफर तय किया था। ऐसे में पुणे को एक बार फिर आईपीएल टीम मिलने की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है।

वडोदरा: गुजरात का यह शहर भी नई फ्रेंचाइजी की दौड़ में शामिल बताया जा रहा है। अहमदाबाद से करीब 110 किलोमीटर दूर स्थित वडोदरा में क्रिकेट का अच्छा माहौल है। इसके अलावा गुजरात में खेल सुविधाओं के विस्तार और भारत की 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी के बीच इस शहर की अहमियत बढ़ी है।

ये भी पढ़े:

नई आईपीएल टीमों की कीमत इतनी ज्यादा क्यों?

हाल के वर्षों में आईपीएल फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। हालिया दो बड़ी कारोबारी डील्स ने भी इस बात का संकेत दिया है कि नई टीमों के लिए निवेशकों को बड़ी रकम खर्च करनी पड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री करीब 1.78 अरब डॉलर यानी लगभग 15,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन पर हुई। इस सौदे में आदित्य बिड़ला ग्रुप और ब्लैकस्टोन समेत निवेशकों का कंसोर्टियम शामिल रहा।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स को लक्ष्मी मित्तल परिवार और अदार पूनावाला ने करीब 1.65 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर खरीदा। इससे पहले 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी करीब 940 मिलियन डॉलर और गुजरात टाइटंस की टीम 750 मिलियन डॉलर में खरीदी गई थी। इन बड़ी डील्स के बाद आईपीएल में नई टीमों को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, पुणे और वडोदरा को फ्रेंचाइजी मिलने या 2028 से टीमों की संख्या 12 होने पर अभी बीसीसीआई की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। 

ये भी पढ़े:

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY