बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Delhi Pollution: हाइब्रिड मोड पर स्कूल, BS 3-4 वाहनों पर बैन… सख्ती के बाद भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेलगाम​ | AUS vs ENG 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड! कौन जीतेगा पर्थ वनडे? जानें Match Prediction, Pitch Report और Playing XI​ | Shamli News: 3 बहनों का इकलौता सहारा छिना, भैया दूज पर भाई की पीट-पीटकर हत्या; बहन के ससुराल वालों पर आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गाजियाबाद: दिवाली पर पति गया था घर, प्रेमी से मिलने उसके दोस्त के रूम पर पहुंची महिला… झगड़े के बाद दोनों ने ईंट से वारकर की हत्या​

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक विवाहित महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला की हत्या सिर पर ईंट के वार से की गई. महिला सोमवार की रात अपने प्रेमी से मिलने उसके साथी के कमरे पर पहुंची थी. महिला की हत्या का आरोप उसके प्रेमी और उसके दोस्त […]

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक विवाहित महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला की हत्या सिर पर ईंट के वार से की गई. महिला सोमवार की रात अपने प्रेमी से मिलने उसके साथी के कमरे पर पहुंची थी. महिला की हत्या का आरोप उसके प्रेमी और उसके दोस्त पर लगा है. मृतक महिला की पहचान पिंकी के रूप में हुई है. मृतक के मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली थी. आरोपियों का नाम पिंटू और आर्यन है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है और शव को पोस्टमार्मटम के लिए भेज दिया है. ये मामला जिले के लोनी बॉर्डर थाना इलाका बताया जा रहा है. पिंकी वर्तमान समय में अपने पति प्रमोद के साथ इंद्रपुरी में किराये के कमरे में रहती थी. प्रमोद फैक्ट्री में काम करता है. पिंकी के पिंटू से अवैध संबंध थे. वो बुलंदशहर का ही रहने वाला है. पिंटू इंद्रपुरी की एक फैक्ट्री में काम करता था. पिंकी की दोस्त शिवानी और पिंटू के साथी आर्यन के भी संबंध हैं.

झगड़े के बाद किए ईंट से ताबड़तोड़ वार

पुलिस के अनुसार, प्रमोद दिवाली पर घर गया था. पिंकी अकेली थी. पिंकी ने शिवानी के सामने पिंटू से मिलने की इच्छा जताई. इसके बाद शिवानी ने आर्यन से बात की ओर कहा कि पिंकी और पिंटू तुम्हारे रूम पर आएंगे. सोमवार की रात पिंटू और पिंकी आर्यन के रूम पर पहुंचे. वहां पर आर्यन भी था. रात में लगभग 9 बजे पिंकी की किसी बात पर दोनों दोस्त गुस्सा हो गए. इसके बाद दोनों का पिंकी से झगड़ा हुआ. फिर दोनों ने ईंट उठाई और पिंकी पर कई ताबड़तोड़ वार किए.

हमले के बाद दोनों दोस्त फरार

हमले के बाद दोनों दोस्त फरार हो गए. पास में रहने वाले व्यक्ति ने कमरे में आता शोर सुना और पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान पिंकी को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. आरोपी पुलिस पुलिस की हिरासत में हैं. पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि पिंकी के आने के बाद तीनों ने शराब पी थी. पुलिस को कमरे से शराब की बोतल, गिलास और अन्य चीजें मिली हैं.

सूत्रों का कहना है कि पिंकी गर्भवती थी. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी. पुलिस ने महिला के पति तो बता दिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY