सोमवार, 9 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Pakistan China Dam: पाकिस्तान में ढह गया डैम, चीन की कंपनी बना रही थी, इलाके में बाढ़ के हालात​ | Kawasaki की नई बाइक भारत में लॉन्च, कीमत है 7.83 लाख रुपए, 649cc का इंजन​ | Banda News: बड़े भाई को नदी में डूबता देख छोटे ने लगाई छलांग, फिर मौसेरा भाई भी कूदा; तीनों की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नशे में धुत युवक कुत्ते पर गिरा, काटने पर गुस्साया; दोस्तों संग मिलकर बेजुबान को उतारा मौत के घाट​

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बेजुबान जानवर के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. यहां जाजमऊ के ताड़बगिया तीन खम्बा इलाके में कुछ युवकों ने एक कुत्ते को लाठीडंडों, लोहे की रॉड और चापड़ से बेरहमी से पीटकर मार डाला. बताया जा रहा है कि एक नशे में धुत युवक कुत्ते […]

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बेजुबान जानवर के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. यहां जाजमऊ के ताड़बगिया तीन खम्बा इलाके में कुछ युवकों ने एक कुत्ते को लाठीडंडों, लोहे की रॉड और चापड़ से बेरहमी से पीटकर मार डाला. बताया जा रहा है कि एक नशे में धुत युवक कुत्ते के ऊपर गिर गया था. इस पर कुत्ते ने उसे काट लिया. इसी बात से नाराज होकर कई युवक हथियार लेकर कुत्ते पर टूट पड़े. घटना का वीडियो सोमवार दोपहर करीब दो बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया.

वायरल वीडियो में कई युवक कुत्ते को घेरकर उस पर लगातार हमला करते दिखाई दे रहे हैं. कोई लाठी से पीट रहा है तो कोई लोहे की रॉड से वार कर रहा है. इसी बीच एक युवक हाथ में चापड़ लेकर कुत्ते पर ताबड़तोड़ वार करता नजर आता है. कुत्ता हमलावरों से बचने के लिए छटपटाता रहता है, लेकिन युवक उस पर हमला करना बंद नहीं करते.

कुत्ते के काटने पर गुस्साए लोग

वीडियो में आसपास मौजूद कुछ लोग हमलावरों को रोकने की कोशिश करते भी सुनाई देते हैं. लोग लगातार ‘मत मारो’ कहकर कुत्ते को छोड़ने की गुहार लगाते हैं, लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं होता. देखते ही देखते हमलों से कुत्ते की मौत हो जाती है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस क्रूरता के खिलाफ नाराजगी जताई.

कुत्ते को पीटपीटकर मार डाला

मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जाजमऊ पुलिस सक्रिय हो गई. थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है. वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर पशुओं के प्रति क्रूरता और कानून के तहत ऐसे मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY