Delhi NCR Schools News: दिल्लीNCR में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। जहरीली हवा का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है। प्रदूषण से बच्चों को बचाने के लिए दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराने का निर्देश जारी किया गया है।

इसके तहत बच्चों को स्कूल जाकर ऑफलाइन पढ़ाई करने के साथ में शामिल होने का ऑप्शन भी मिलेगा। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
किन शहरों में लागू होगा हाइब्रिड क्लास का नियम?
दिल्ली के साथ साथ , , गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के स्कूलों में भी कक्षा 5 तक हाइब्रिड पढ़ाई की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से स्कूलों को इस आदेश का पालन करने को कहा है।
दिल्ली के वर्तमान पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि ‘मौसम में बदलाव और हवा की रफ्तार कम होने की आशंका के चलते प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में छोटे बच्चों को जहरीली हवा से बचाना जरूरी है।’
बता दें कि, हाइब्रिड व्यवस्था के तहत स्कूलों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई के लिए ऑप्शन दिए जाएंगे। हालांकि, बच्चा स्कूल जाकर पढ़ाई करेगा या घर से ऑनलाइन क्लास में शामिल होगा, इसका फैसला अभिभावक कर सकेंगे।
दिल्लीNCR में GRAP3 क्यों किया गया लागू?
में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होने के बाद कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने 6 नवंबर 2026 को GRAP Stage III लागू कर दिया है। इसके तहत प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं।
इन प्रतिबंधों का उद्देश्य निर्माण गतिविधियों, वाहनों और अन्य प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों से निकलने वाले धुएं और धूल को कम करना है। स्कूलों में हाइब्रिड पढ़ाई की व्यवस्था भी बच्चों को प्रदूषण के संपर्क से बचाने के लिए लागू की गई है।
GRAP3 के तहत किन पर लगी रोक?
GRAP3 के तहत दिल्लीNCR में प्रदूषण कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए गए हैं। इनमें प्रमुख पाबंदियां इस प्रकार हैं
1. गैरजरूरी निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े काम बंद रहेंगे। इसमें खुदाई, मिट्टी का काम, पाइलिंग और खुले में RMC प्लांट का संचालन शामिल है।
2. दिल्ली और संबंधित NCR क्षेत्रों में BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल चार पहिया पुराने वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई है।
3. रेत, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री के परिवहन पर प्रतिबंध रहेगा।
4. प्रदूषण फैलाने वाले स्टोन क्रशर, माइनिंग और हॉटमिक्स प्लांट का संचालन बंद रहेगा।
5. आपातकालीन और जरूरी सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटर सेट के इस्तेमाल पर रोक रहेगी।
6. दिल्ली में आने वाली और वहां चलने वाली इंटरस्टेट डीजल बसों के संचालन पर भी रोक लगाई गई है।
7. प्राइवेट कंपनियों को कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड वर्किंग मॉडल अपनाने की सलाह दी गई है।
दिल्ली का AQI 382 पर पहुंचा, आगे कैसी रहेगी हवा?
6 नवंबर को दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 382 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में आता है। लगातार बढ़ते के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ने आशंका जताई है कि हवा की रफ्तार कम होने पर प्रदूषक वातावरण में लंबे समय तक बने रह सकते हैं। इससे आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता और खराब हो सकती है। फिलहाल GRAP3 के तहत लागू पाबंदियां अगले आदेश तक जारी रहेंगी। ऐसे में दिल्लीNCR में रहने वाले लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।