शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
वंतारा में होगा हाथी के बच्चे का इलाज, 18 महीने से बीमार ‘माया’ को केरल से किया गया एयरलिफ्ट​ | Diwali 2026: मां Lakshmi और गणेश जी की आराधना 8 नवंबर को, Pradosh Kaal में करें Deepawali पूजन​ | यूपी में नेताओं की कथा: धीरेंद्र कृष्ण की सबसे ज्यादा डिमांड, राजन महाराज-प्रदीप मिश्रा दूसरे नंबर पर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

काजू कतली में मैदा की मिलावट तो नहीं, इन तरीकों से कर सकते हैं पहचान​

शादी हो या फेस्टिवल्स अब काजू कतली एक ट्रेंडिंग पॉपुलर मिठाई बन चुकी है. दरअसल ज्यादातर लोग इसे बाकी मिठाइयों के अलावा थोड़ा हेल्दी मानते हैं और इसे स्टेटस तक से जोड़ा जाता है. दिवाली पर अगर गिफ्ट में सोहन पापड़ी मिल जाए तो इसपर मीम तक बन जाते हैं, वहीं काजू कतली देखते ही […]

शादी हो या फेस्टिवल्स अब काजू कतली एक ट्रेंडिंग पॉपुलर मिठाई बन चुकी है. दरअसल ज्यादातर लोग इसे बाकी मिठाइयों के अलावा थोड़ा हेल्दी मानते हैं और इसे स्टेटस तक से जोड़ा जाता है. दिवाली पर अगर गिफ्ट में सोहन पापड़ी मिल जाए तो इसपर मीम तक बन जाते हैं, वहीं काजू कतली देखते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, लेकिन आपकी इसी फेवरेट मिठाई में भी मिलावट हो सकती है.

काजू कतली का जैसा नाम है. ठीक उसी तरह से इसका सबसे मुख्य इनग्रेडिएंट काजू है, लेकिन अगर इसमें मैदा मिली है और इसके ऊपर लगा चांदी का वर्क भी मिलावटी हो तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकती है. चलिए जान लेते हैं कैसे करें मिलावट की पहचान.

बनावट से करें पहचान

काजू कतली अगर अच्छी क्वालिटी की है तो खाने पर ये आमतौर पर मुंह में घुल जाती है. एक खासियत ये भी है कि इसमें बहुत ज्यादा चीनी नहीं होती है. अगर काजू कतली खाने में थोड़ी सख्त, रबड़ और आटे जैसे स्वाद वाली महसूस हो तो हो सकता है कि इसमें मैदा की मिलावट की गई हो.

तोड़कर टेक्स्चर और रंग देखें

काजू कतली का रंग देखें और इसका एक टुकड़ा लेकर तोड़ें अगर उसका रंग बिल्कुल सफेद है या फिर बहुत ज्यादा पीला है तो इसमें मिलावट हो सकती है. इसके अलावा अगर ये अंदर से थोड़ी सूखी या आटे जैसे टेक्सचर की लगे तो हो सकता है कि इसकी क्वालिटी खराब है.

चांदी का वर्क पहचानें

काजू कतली पर चांदी का वर्क जरूर लगा हुआ मिलेगा, लेकिन हो सकता है कि ये मिलावटी हो. उंगलियों से ये वर्क छूकर देखें. ये बहुत मुलायम और पतला होता है. वर्क का रंग बहुत ज्यादा फीका या असमान दिखाई दे को उसकी गुणवत्ता खराब हो सकती है.

सबसे जरूरी चीज रखें ध्यान

काजू कतली या किसी भी मिठाई को खरीदते वक्त सबसे जरूरी चीज ध्यान रखें कि ये एक सर्टिफाइड जगह से ही लें. उसपर FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए, पैक्ड मिठाई पर मैन्युफैक्चरिंग से लेकर एक्सपायरी तक चेक करें. खुले में बनने वाली मिठाइयां लेने से बचना चाहिए. हमेशा दुकान से मिठाई या खाने की चीजें खरीदते वक्त हाइजीन पर ध्यान दें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY