अभिषेक बच्चन ने ब्लैक सूट कैरी किया था. उनका ओवरऑल लुक क्लासी और सोबर रहा, जबकि ऐश्वर्या राय ने रेड वाइब्रेंट साड़ी कैरी की. साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन कसप की जरी वर्क डिटेलिंग की गई है तो वहीं पल्लू, बॉटम सिंपल है. ब्यूटी क्वीन का ये ग्रेसफुल और स्टनिंग लुक दिवाली पार्टी में लाइमलाइट खींच ले गया.

ऐश्वर्या ने अपने इस साड़ी लुक से तो महफिल लूट ही ली. अभिषेक संग उनकी बॉन्डिंग के भी फैन कायल हो गए. दोनों फोटो शूट के दौरान हाथों में हाथ डाले नजर आए और कपल गोल सेट किए. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर बज क्रिएट कर रहे हैं.
रेड साड़ी के साथ ऐश्वर्या राय ने सटल बेस मेकअप किया था. आई मेकअप में शैडो कलर्स को भी नेचुरल रखा गया था तो वहीं विंग लाइनर उनकी खूबसूरत आंखों को और भी अट्रैक्टिव बना रहा है. साड़ी के कलर के हिसाब से उन्होंने बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाई है जिससे उनका लुक और भी वाइब्रेंट लग रहा है. बीड्स, क्रिस्टल का स्टेटमेंट हार लुक का सेंटर अट्रैक्शन पॉइंट है.
पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या ने रेड में ध्यान खींचा हो, वो इस कलर में हमेशा ही बेहद खूबसूरत लगती हैं. इस तस्वीर में भी एक्ट्रेस सुर्ख अनारकली सूट में नजर आ रही हैं, जिसपर हैवी एम्ब्रॉयडरी डिटेलिंग से खूबसूरत पैटर्न बनाए गए हैं. डबल लेयर जड़ाऊ हार, हैवी ईयररिंग से लेकर कंगन और रिंग तक ऐश्वर्या का ये लुक रॉयल फील देता है.
रेड कलर के इस सूट में भी ऐश्वर्या राय गॉर्जियस लग रही हैं. उनका ये लुक ‘दोहा ज्वेलरी एंड वॉचेस एग्जीबिशन 2019’ के दौरान का है. इस शरारा सेट को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था. एक्ट्रेस का ये लुक भी खूब पसंद किया गया था और सोशल मीडिया पर वायरल रहा.