दुनिया के सबसे बड़े मोटरसाइकिल शो में से एक EICMA 2026 इन दिनों इटली के मिलान में चल रहा है. इस बार इसका 83वां एडिशन 3 से 8 नवंबर तक Fiera Milano Rho में आयोजित किया जा रहा है.खास बात यह है कि इस शो में भारतीय कंपनियों की भी काफी चर्चा हो रही है. यहां कई ऐसी मोटरसाइकिलें दिखाई गई हैं, जो भारत में बनी हैं या आने वाले समय में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती हैं.

Adventure से लेकर Cruiser और SuperSport सेगमेंट तक, कंपनियों ने अपने नए मॉडल पेश किए हैं. इनमें से कुछ बाइक्स अगले 12 से 24 महीनों में भारत में लॉन्च हो सकती हैं. आइए EICMA 2026 में दिखाई गई ऐसी ही 5 खास बाइक्स के बारे में जानते हैं.
Hero XPulse 450
Hero की लंबे समय से चर्चा में है और अब इसका प्रोडक्शन मॉडल EICMA 2026 में दिखाया गया है. यह कंपनी की फ्लैगशिप Adventure बाइक होगी. इसमें 421cc का फोरवॉल्व, लिक्विडकूल्ड इंजन मिलता है, जो 9,100 rpm पर 46 bhp पावर और 7,500 rpm पर 38 Nm टॉर्क देता है.
इसमें 6स्पीड गियरबॉक्स के साथ Slip and Assist Clutch दिया गया है. बाइक में 225 mm ट्रैवल वाले पूरी तरह एडजस्ट होने वाले सस्पेंशन मिलते हैं. इसके अलावा TFT डिस्प्ले में Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट है. चार राइडिंग मोड, Traction Control और Cruise Control जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. भारत में इसकी लॉन्चिंग अगले साल के दूसरे हिस्से में हो सकती है.
Royal Enfield Himalayan 750
Royal Enfield की नई कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी Adventure बाइक होगी. इसमें पूरी तरह एडजस्ट होने वाला सस्पेंशन, 5 राइडिंग मोड, Cruise Control, Cornering ABS और Traction Control जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके साथ 6axis IMU और Tyre Pressure Monitoring System भी दिया गया है. बाइक का कर्ब वेट 224 kg है। इसकी कीमत का खुलासा नवंबर में MotoVerse फेस्टिवल के दौरान हो सकता है.
HarleyDavidson Sprint 440
HarleyDavidson Sprint 440 को Hero MotoCorp के साथ मिलकर तैयार किया गया है. यह भारत में बनी बाइक HarleyDavidson X440 पर आधारित है, लेकिन इसका लुक अलग रखा गया है. इसका डिजाइन पारंपरिक HarleyDavidson Cruiser जैसा है. इसे कंपनी के Milwaukee हेडक्वार्टर में डिजाइन किया गया है। ग्लोबल लॉन्च के बाद इसे भारत में भी उतारा जा सकता है.
BMW F 450 RR
BMW F 450 RR एक फेयर्ड SuperSport बाइक है, जो भारत में बनी BMW F 450 GS पर आधारित है. इसमें 421cc का ParallelTwin इंजन मिलता है, जो 47 bhp पावर और 43 Nm टॉर्क देता है. इसका कर्ब वेट 177 kg है। इसे 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है.
TVS Apache RTR 125 LC
TVS ने EICMA 2026 में अपनी स्पोर्टी 125cc बाइक Apache RTR 125 LC से पर्दा उठाया है.इसमें फोरवॉल्व, लिक्विडकूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9,000 rpm पर 14.7 bhp पावर देता है. फिलहाल इसे विदेशी बाजारों के लिए पेश किया गया है. हालांकि, अच्छी मांग मिलने पर कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है. इसका स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स इसे सामान्य 125cc कम्यूटर बाइक्स से अलग बनाते हैं.