बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश में 3786 बूथ घटे, 1.73 लाख पोलिंग स्टेशनों को मंजूरी; चुनाव आयोग का बड़ा फैसला​ | New Zealand के खिलाफ पहले ODI में चमके Anshul Kamboj, बताई अपनी गेंदबाजी की रणनीति​ | UP: इश्क, शादी की जिद और फिर मर्डर… महिला टीचर की हत्या कर कार की डिग्गी में छिपाया शव, स्कूल मैनेजर गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हर्निया या मांसपेशियों में नॉर्मल खिंचाव? डॉक्टर से जानें दोनों के बीच का फर्क​

पेट के निचले हिस्से या जांघ और पेट के जोड़ में दर्द होने पर अक्सर लगता है कि मांसपेशियों में खिंचाव हो गया है. लेकिन ऐसा दर्द हर्निया के कारण भी हो सकता है. इसलिए दोनों स्थितियों के लक्षण समझना जरूरी होता है. मांसपेशियों में खिंचाव भारी सामान उठाने, व्यायाम करने, दौड़ने या अचानक मुड़ने […]

पेट के निचले हिस्से या जांघ और पेट के जोड़ में दर्द होने पर अक्सर लगता है कि मांसपेशियों में खिंचाव हो गया है. लेकिन ऐसा दर्द हर्निया के कारण भी हो सकता है. इसलिए दोनों स्थितियों के लक्षण समझना जरूरी होता है.

मांसपेशियों में खिंचाव भारी सामान उठाने, व्यायाम करने, दौड़ने या अचानक मुड़ने से हो सकता है. जब आप चलते हैं, झुकते हैं या उस मांसपेशी पर जोर डालते हैं, तो दर्द बढ़ सकता है. उस जगह को छूने पर भी दर्द महसूस हो सकता है. लेकिन आराम करने के बाद दर्द धीरेधीरे कम हो जाता है.

डॉक्टर गौरव चौहान कहते हैं कि हर्निया की सिचुएशन में पेट की मांसपेशियों की लेयर या दीवार के कमजोर हिस्से से चर्बी या आंत का कुछ हिस्सा बाहर निकल आता है. इससे पेट या जांघ के जोड़ के पास एक गांठ दिख सकती है.

खांसने, खड़े होने, वजन उठाने या जोर लगाने पर यह गांठ ज्यादा दिखती है और जब आप लेट जाते हैं, तो वह कम हो सकती है. कुछ लोगों को भारीपन, खिंचाव या जलन की भावना हो सकती है.

हालांकि, हर हर्निया में गांठ दिखना जरूरी नहीं होता. इसलिए दर्द के आधार पर ही निष्कर्ष न निकालें. डॉक्टर आपकी जांच करते हैं और जरूरत पड़ने पर अल्ट्रासाउंड की सलाह दे सकते हैं. अगर उभार में तेज दर्द हो, वह सख्त हो जाए या अंदर वापस न जाए, खासकर उल्टी के साथ, तो तुरंत अस्पताल जाएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY