बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली के मयूर विहार में सनसनी… स्कूल के अंदर 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, CCTV में कैद घटना​ | पहले ODI मैच से पूर्व Shubman Gill, Virat Kohli और Rohit Sharma को मिली विशेष Rugby जर्सी​ | सफेद से कितना ज्यादा फायेदमंद है लाल चावल? ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में है बेस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- राहुल देश के हीरो, अखिलेश का सर्टिफिकेट मुझे नहीं चाहिए​

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन के भीतर और बाहर सियासी हलचल तेज हो गई है. गठबंधन में शामिल होने की कोशिश कर रहे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के रुख पर खुलकर जवाब दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने […]

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन के भीतर और बाहर सियासी हलचल तेज हो गई है. गठबंधन में शामिल होने की कोशिश कर रहे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के रुख पर खुलकर जवाब दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने साफ कहा कि उन्हें INDIA गठबंधन में रहने या शामिल होने के लिए अखिलेश यादव के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने गठबंधन के नेतृत्व का फैसला कांग्रेस पर छोड़ते हुए राहुल गांधी को पूरे देश का नेता और हीरो बताया. इतना ही नहीं, मौर्य ने रैली में भीड़ को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि रैली में 60 फीसदी से ज्यादा भीड़ कांग्रेस की थी. ऐसे में सवाल है कि क्या स्वामी प्रसाद मौर्य INDIA गठबंधन में अपनी जगह बनाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं और क्या उनके बयानों से सपा के साथ टकराव बढ़ेगा?

गठबंधन में शामिल होने पर अखिलेश को जवाब

स्वामी प्रसाद मौर्य ने INDIA गठबंधन में अपनी पार्टी की संभावित एंट्री को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के रुख पर सीधा जवाब दिया है. उनसे सवाल किया गया कि अखिलेश यादव ने गठबंधन में उनकी एंट्री को लेकर मना कर दिया है, ऐसे में आगे की रणनीति क्या होगी? क्या अपनी जनता पार्टी INDIA गठबंधन में रहेगी? इस पर मौर्य ने कहा कि गठबंधन में रहना है या नहीं, इसके लिए उन्हें अखिलेश यादव का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि पूरा गठबंधन कांग्रेस के नेतृत्व में बना है, इसलिए इस बारे में फैसला कांग्रेस नेतृत्व करेगा.

राजेंद्र पाल गौतम से मुलाकात, रैली की सफलता पर चर्चा

स्वामी प्रसाद मौर्य से राजेंद्र पाल गौतम के साथ हुई मुलाकात को लेकर भी सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि क्या चुनाव और गठबंधन को लेकर कोई चर्चा हुई है? इस पर मौर्य ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच रैली की सफलता को लेकर बातचीत हुई और एकदूसरे को बधाई दी गई. उन्होंने रैली को परिवर्तन का प्रतीक बताया. स्वामी प्रसाद मौर्य के मुताबिक, लोकतंत्र बचाने के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की गई थी.

अवधेश प्रसाद के बयान पर पलटवार

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA गठबंधन में शामिल होने की कोशिशों पर सवाल उठाए थे. अवधेश प्रसाद ने कहा था कि मौर्य कितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें गठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा. साथ ही उन्होंने मौर्य को छोटे मुंह बड़ी बात न करने की नसीहत भी दी थी. अवधेश प्रसाद के इस बयान पर मौर्य ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी को जिताने की कोशिश कर रहे हैं, वही इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. मौर्य ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग चाहते हैं कि बीजेपी सत्ता में बनी रहे.

राहुल गांधी को बताया देश का हीरो

स्वामी प्रसाद मौर्य से जब पूछा गया कि INDIA गठबंधन का महत्वपूर्ण पिलर कौन है राहुल गांधी या अखिलेश यादव? तो उन्होंने राहुल गांधी के पक्ष में स्पष्ट जवाब दिया. मौर्य ने कहा कि पूरे देश के नेता राहुल गांधी हैं और देश के हीरो भी राहुल गांधी ही हैं. उन्होंने दावा किया कि जिस रैली को लेकर चर्चा हो रही है, वह कांग्रेस और राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित हुई थी. मौर्य ने रैली में भीड़ की हिस्सेदारी को लेकर भी दावा किया. उनके मुताबिक, रैली में 60 फीसदी से ज्यादा भीड़ कांग्रेस की थी और बाकी भीड़ सहयोगी दलों की थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY