मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: मुरादाबाद में बेकाबू पिकअप ने 6 बच्चों को रौंदा, 2 की मौत; 4 घायल… पकौड़ी के ठेले में मारी टक्कर​ | दिवाली पर गरीबों को यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर​ | ग्रेटर नोएडा: PNB के खातों से 10.24 करोड़ गायब! CBI ने महिला बैंककर्मी समेत 2 को किया गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आज से दौड़ेगी UP की पहली स्लीपर वंदे भारत, जानें रूट, समय और किराया​

Varanasi to New Delhi Sleeper Vande Bharat Train: उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत आज से नियमित वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलनी शुरू होगी. बीते 31 अक्टूबर को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे हरी झंडी दिखाई थी. ट्रेन नंबर 27421 स्लीपर वंदे भारत रात्रि 8:50 पर शुक्रवार […]

Varanasi to New Delhi Sleeper Vande Bharat Train: उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत आज से नियमित वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलनी शुरू होगी. बीते 31 अक्टूबर को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे हरी झंडी दिखाई थी. ट्रेन नंबर 27421 स्लीपर वंदे भारत रात्रि 8:50 पर शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिन कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना होगी. 10:35 पर ये ट्रेन प्रयागराज पहुंचेगी.

12:40 पर कानपुर सेंट्रल और 3:55 पर स्लीपर वंदे भारत अलीगढ पहुंचेगी. गाजियाबाद सुबह 5:23 पर और ये ट्रेन सुबह 6:10 पर नई दिल्ली पहुंचेगी. स्लीपर वंदे भारत को वाराणसी से नई दिल्ली पहुंचने में 9 घंटे 20 मिनट का समय लगेगा. हालांकि ये ट्रेन चेयर कार से एक घंटा बीस मिनट ज्यादा ले रही है.

कितना है स्लीपर वंदे भारत का किराया?

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत के थर्ड एसी का किराया 1915 रुपये होगा. ये वंदे भारत के चेयर कार से 135 रुपये ज्यादा है. सेकेंड एसी का किराया 2,470, जबकि एसी फर्स्ट का किराया 3,030 रुपये होगा. अगर स्लीपर वंदे भारत की तुलना वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली प्रीमियम ट्रेन से करें तो इस ट्रेन के थर्ड एसी के किराए के मुकाबले शिव गंगा का किराया 1170 रुपये, जबकि सेकेंड एसी का किराया 1640 और एसी फर्स्ट का किराया 2725 रुपये है.

दिवाली तक फुल है ट्रेन

शिव गंगा को वाराणसी से नई दिल्ली पहुंचने में रात से सुबह तक सवा दस घंटे का वक्त लगता है. दीपावली तक स्लीपर वंदे भारत के सभी श्रेणी की टिकटें फुल हैं. नई और लक्ज़री ट्रेन होने की वजह से ये ट्रेन इस समय भारी डिमांड में है. लंबी दूरी की रात की यात्रा को अत्यधिक सुरक्षित, आरामदायक बनाने के लिए ट्रेन को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है.

पूरी ट्रेन में कुल 16 वातानुकूलित कोच हैं, जिनमें 11 कोच थर्ड एसी, 4 कोच सेकंड एसी और 1 कोच फर्स्ट एसी का शामिल है. ट्रेन को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन गति के अनुसार तैयार किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY