रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: 5 लाख की सुपाही देकर कराई बेटे की हत्या, नशे की लत से परेशान था पिता… 4 अरेस्ट​ | धनतेरस पर बनाएं फूल-पत्तियों की रंगोली, यहां देखें खूबसूरत, आसान डिजाइन​ | अक्टूबर में ₹34843 करोड़ की बिकवाली के बाद बदला विदेशी निवेशकों का मूड, आखिरी हफ्ते में खरीदे ये शेयर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

धनतेरस पर बनाएं फूल-पत्तियों की रंगोली, यहां देखें खूबसूरत, आसान डिजाइन​

धनतेरस पर आप अपने घर के आंगन या दरवाजे के पास इस तरह की दीपक शेप वाली रंगोली बना सकते हैं. इसे बनाना भी बहुत आसान है और ये खूबसूरत भी लगेगी. फेस्टिवल के हिसाब से परफेक्ट डिजाइन है. इसके लिए बस आपको गेंदा के ऑरेंज पीले फूलों के साथ ही गुलाब की कुछ पत्तियां […]

धनतेरस पर आप अपने घर के आंगन या दरवाजे के पास इस तरह की दीपक शेप वाली रंगोली बना सकते हैं. इसे बनाना भी बहुत आसान है और ये खूबसूरत भी लगेगी. फेस्टिवल के हिसाब से परफेक्ट डिजाइन है. इसके लिए बस आपको गेंदा के ऑरेंज पीले फूलों के साथ ही गुलाब की कुछ पत्तियां चाहिए होंगी.

धनतेरस के लिए ये सिंपल सा रंगोली डिजाइन भी परफेक्ट है, जिसमें दीपक और गोल्डन बाउल का इस्तेमाल भी किया गया है बीच में बाउल रखकर उसमें गेंदा के फूल रखें और चारों तरफ इसी तरह से दीपक में भी फ्लॉवर रख दें. गेंदा की पंखुड़ियों से आउटलाइन करके गुड़हल की पत्तियों से रंगोली पूरी करें. आप चाहे तो आम के पत्ते या पान भी ले सकते हैं.

अगर आपके यहां स्टैंड वाला दीपक है तो आप ये रंगोली डिजाइन बनाएं. गेंदा के फूलों के साथ इसमें गुड़हल की पत्तियों और परिजात के छोटेछोटे सफेद फूलों का इस्तेमाल करें. ये रंगोली बनाना भी आसान है और बेहद खूबसूरत लगेगी. चाहे तो इसके चारो और छोटेछोटे मिट्टी के दीपक भी जलाएं.

अगर आपके पास सफेद फूल हो तो आप गुलाब, पीले और ऑरेंज गेदा के साथ ये रंगोली डिजाइन धनतेरस पर बना सकते हैं. इसके लिए आपको आम के पत्तों की भी जरूरत होगी या फिर पान के पत्ते ले लें. बीच में दीपक जलाकर रंगोली को कंप्लीट कर लें.

आपके पास बहुत ज्यादा गुलाब के फूल नहीं हैं तो इस तरह से रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं. इसमें सफेद और पीले फूलों की जगह गेंदा के फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आप सफेद फूलों में चांदनी के फ्लावर यूज करेंगे तो ये रंगोली और भी खूबसूरत लगेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY