मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा: PNB के खातों से 10.24 करोड़ गायब! CBI ने महिला बैंककर्मी समेत 2 को किया गिरफ्तार​ | Vaishnavi Sharma ने ICC Rankings में लगाई 53 पायदान की छलांग Shafali Verma को भी फायदा​ | सिगरेट की वजह से डार्क हो जाते हैं होंठ? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण और कैसे करें बचाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

INDIA Bloc Rally: SIR के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन आज, रामलीला मैदान में जुटने लगे कार्यकर्ता, 20 से ज्यादा पार्टियां होंगी शामिल​

:  वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्षी दल आज दिल्ली में एकजुट होकर प्रदर्शन , मल्लिकार्जुन खड़गे , अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत कई बड़े नेता रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन में करीब 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। विपक्षी दलों की इस रैली में SIR […]

:  वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्षी दल आज दिल्ली में एकजुट होकर प्रदर्शन , मल्लिकार्जुन खड़गे , अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत कई बड़े नेता रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन में करीब 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है।

विपक्षी दलों की इस रैली में SIR प्रक्रिया का विरोध करने के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। पिछले 25 दिनों में यह सातवां मौका है, जब विपक्षी दल इस मुद्दे पर एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच विपक्षी दलों ने छह बार प्रदर्शन किया था।

CTI ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

INDIA ब्लॉक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चौथी बार पत्र लिखकर रैली के कारण कारोबार और यातायात प्रभावित होने की आशंका जाहिर की है।

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, रैली ने INDIA गठबंधन के सभी दलों को पत्र लिखकर कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई थी। वहीं, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में दिल्ली के बाजारों में दिवाली के दौरान करीब 75 हजार करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी। ऐसे में व्यापारियों को आशंका है कि बड़े प्रदर्शन और यातायात प्रतिबंधों के चलते बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

डीके शिवकुमार बोले हर मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य

#WATCH | Bengaluru: On the INDIA bloc rally today, Karnataka CM D.K. Shivakumar says, “It is the duty of this country’s voters. Right to vote is right to live. Lakhs and lakhs of people have been deleted. A democratic country, a democratic party, which is there to protect the… https://t.co/q4L6PNFTJI pic.twitter.com/eSOGyTNuit

— ANI November 1, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी SIR के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार लोकतंत्र में बेहद महत्वपूर्ण है और हर मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। शिवकुमार ( ने आरोप लगाया कि लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए और विपक्ष इसी अधिकार की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रामलीला मैदान में होने वाला मार्च सफल रहेगा। इस रैली के जरिए विपक्षी दल SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां उठाने के साथ चुनाव आयोग पर भी दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। वहीं, दिल्ली के व्यापारिक संगठनों की नजर इस बात पर है कि प्रदर्शन के दौरान बाजारों और यातायात व्यवस्था पर कितना असर पड़ता है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY