शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में अमन त्यागी ढेर… तीन पुलिसकर्मी घायल​ | Rahul Gandhi Statement: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग और देशद्रोह केस की मांग, राहुल गांधी का दावा- SIR से 13.1 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए​ | सुल्तानपुर में प्राइवेट स्कूल की लिफ्ट गिरी, कई जनगणना कर्मियों के टूटे हाथ-पैर; मचा हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा में 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में अमन त्यागी ढेर… तीन पुलिसकर्मी घायल​

Noida Police Encounter: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी मारा गया. नोएडा पुलिस और जिले की क्राइम रिस्पॉन्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे थाना सेक्टर126 क्षेत्र में घेर लिया था. इस दौरान दोनों तरफ […]

Noida Police Encounter: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी मारा गया. नोएडा पुलिस और जिले की क्राइम रिस्पॉन्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे थाना सेक्टर126 क्षेत्र में घेर लिया था. इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को अमन उर्फ माया त्यागी की गतिविधियों के संबंध में सूचना मिली थी. इसके बाद नोएडा पुलिस और सीआरटी की टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस टीम ने थाना सेक्टर126 क्षेत्र में बदमाश की घेराबंदी की. बताया जा रहा है कि खुद को पुलिस से घिरा देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई.

मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल

इस दौरान हुई मुठभेड़ में अमन उर्फ माया त्यागी को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस टीम उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई. मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगने की जानकारी सामने आई है. घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

रणदीप भाटी गैंग का शूटर था अमन

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. पुलिस अब मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मौके से बरामद हथियारों और अन्य सबूतों की भी पड़ताल की जा रही है. फिलहाल इस कार्रवाई को नोएडा पुलिस और क्राइम रिस्पॉन्स टीम का संयुक्त ऑपरेशन बताया जा रहा है. मारे गए बदमाश के आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. आरोपी रणदीप भाटी गैंग का शूटर बताया जा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY