रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नीतीश मॉडल पर लड़ेंगे चुनाव… PM मोदी के गढ़ में निशांत कुमार का ऐलान, क्या UP में बढ़ेगा NDA का कुनबा?​ | Nita Mukesh Ambani Anant Ashray: कर्जत में 100 एकड़ में बनेगी अनोखी टाउनशिप, 5000 अनाथ बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगा आजीवन आशियाना​ | Mohammad Yousuf बोले Babar Azam घरेलू Cricket के बजाय Australia जाकर सुधारें तकनीक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लेन-देन का विवाद या अवैध संबंध… फरसे से काटकर युवक की हत्या, समस्तीपुर में साथी बना हैवान​

बिहार के समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां अवैध संबंधों के शक में एक युवक की फरसे से काटकर हत्या की गई है. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर […]

बिहार के समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां अवैध संबंधों के शक में एक युवक की फरसे से काटकर हत्या की गई है. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में लेनदेन का विवाद सामने आया है. हालांकि पुलिस वारदात के पीछे अवैध संबंध के एंगल को भी रखकर मामले की जांच कर रही है.

मामला समस्तीपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव का है. मृतक की पहचान अजीत कुमार सहनी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक अजीत कुमार सहनी मूसेपुर स्थित जूट मिल में काम करता था. आरोपी भी इसी जूट मिल में नौकरी करता था. पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों आसपास के ही रहने वाले थे. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद आरोपी ने हंसुआ या फरसा जैसे किसी धारदार हथियार से काट कर अजीत की जान ले ली.

आरोपी को पुलिस ने बताया मानसिक बीमार

पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है. जांच में पता चला है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में चल रहा था. हालांकि पुलिस मामले में समाने आए अवैध संबंध और लेनदेन के विवाद को नजरअंदाज नहीं कर रही. पुलिस के मुताबिक हर संभावित एंगल से मामले की जांच कराई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद समस्तीपुर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की है. इन टीमों ने आरोपी के हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की असली वजह का खुलासा हो पाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY