UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 15 IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस बदलाव में पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, भूतत्व एवं खनिकर्म, मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन और आवास एवं विकास परिषद जैसे अहम विभाग प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही दो विश्वविद्यालयों के कुलसचिव भी बदल दिए गए हैं।

इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची के मुताबिक, राकेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी , लखनऊ से अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद बनाया गया है। नीरज शुक्ला को इसी परिषद में अपर आयुक्त के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक, पीसीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, डॉ. चंद्र भूषण को पीसीएफ के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का अपर निदेशक बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: