शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में अमन त्यागी ढेर… तीन पुलिसकर्मी घायल​ | Rahul Gandhi Statement: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग और देशद्रोह केस की मांग, राहुल गांधी का दावा- SIR से 13.1 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए​ | सुल्तानपुर में प्राइवेट स्कूल की लिफ्ट गिरी, कई जनगणना कर्मियों के टूटे हाथ-पैर; मचा हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

14 लाख की उधारी, 10 लाख की हेराफेरी और प्रेम संबंध किसने ली नीतेश की जान? सामने आया पूरा सच​

भरोसे में धोखा, कारोबार में लाखों की हेराफेरी और प्रेम संबंधों की रंजिश इन सबने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक युवक की जिंदगी छीन ली. जिस कारोबारी साथी के साथ नीतेश मौर्य धान खरीद का काम करता था, उसी पर उसके 14 लाख रुपये हड़पने और धान खरीद में 10 लाख रुपये की कथित […]

भरोसे में धोखा, कारोबार में लाखों की हेराफेरी और प्रेम संबंधों की रंजिश इन सबने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक युवक की जिंदगी छीन ली. जिस कारोबारी साथी के साथ नीतेश मौर्य धान खरीद का काम करता था, उसी पर उसके 14 लाख रुपये हड़पने और धान खरीद में 10 लाख रुपये की कथित हेराफेरी करने का आरोप है. वहीं जब नीतेश ने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया तो आरोपी ने 5 लाख की सुपारी देकर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात 29 अक्टूबर को बड्डूपुर थाना क्षेत्र का है. आरोपियों ने रास्ते में से नीतेश को कार में बैठाया और सीतापुर के पिसावां क्षेत्र में ले जाकर उसकी हत्या कर दी. इस वारदात में केवल कारोबारी विवाद ही नहीं, एक महिला से प्रेम संबंध की रंजिश का भी मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट करते हुए वारदात का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार के अलावा अन्य सामान भी बरामद किए हैं.

नितेश को भारी पड़ा तगादा

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सीतापुर के सरेया महिपतपुर निवासी नीतेश मौर्य आरोपी मनोज मौर्य के साथ मिलकर धान खरीद का कारोबार करता था. आरोप है कि मनोज ने नीतेश से आरओ प्लांट लगवाने के नाम पर 14 लाख रुपये लिए और धान खरीद में 10 लाख रुपये की हेराफेरी कर दी. मामला सामने आने के बाद नीतेश लगातार अपना पैसा वापस मांग रहा था. रकम लौटने से बचने के लिए मनोज ने अपने साथी अंकित गुप्ता के साथ मिलकर नीतेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

क्या है प्रेम प्रसंग का एंगल?

पुलिस के अनुसार, नीतेश के एक महिला से प्रेम संबंध थे. अंकित गुप्ता भी उस महिला से बातचीत करता था. इसी बात को लेकर दोनों में रंजिश थी. कारोबारी लेनदेन के विवाद और प्रेम संबंधों से जुड़ी इसी कथित दुश्मनी ने हत्या की साजिश को जन्म दिया. पुलिस की जांच में सामने आया कि मनोज और अंकित ने मिलकर नीतेश की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम देने के लिए दूसरे लोगों को भी शामिल किया.

5 लाख में हॉयर किए सुपारी किलर

पुलिस के मुताबिक, मनोज मौर्य ने दीपू उर्फ दिलीप कुमार वर्मा को पांच लाख रुपये में हॉयर किया. फिर दीपू ने अमरेन्द्र व दो अन्य लोगों को वारदात में शामिल होने के लिए राजी किया. संयोग से 29 अक्टूबर को नीतेश बाइक से लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहा था. इसकी जानकारी उसकी महिला मित्र ने फोन पर अंकित गुप्ता को दे दी. फिर आरोपियों ने बड्डूपुर क्षेत्र में डफरपुर के आगे डॉ. राजेंद्र प्रसाद हॉस्पिटल के पास नीतेश को कार में बैठा लिया और सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में पन्नू फैमिली रेस्टोरेंट के पास गला काटकर हत्या कर दी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY