सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर छलका सरफराज खान का दर्द! बोले- जब भारतीय टीम के साथ था तो यही सुनने को मिला, अब कर दिया बड़ा खुलासा​ | प्रयागराज में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली​ | पॉल्यूशन का असर स्किन पर भी पड़ रहा! हो रहीं ये दिक्कतें, एक्सपर्ट ने बताया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Baldness Home Remedies: क्या आप भी गंजेपन की समस्या हैं परेशान? ये तीन आयुर्वेदिक चीजें आएंगी आपके काम​

Baldness Home Remedies: आजकल ज्यादातर लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। इसके चलते लोग बाल झड़ने की समस्या को आम मान लेते हैं। फिर धीरेधीरे सिर या माथे के आसपास खाली जगह दिखाई देने लगती है, जिससे चिंता बढ़ जाती है। इतना ही नही कई बार बाल झड़ने की समस्या के कारण स्कैल्प […]


Baldness Home Remedies: आजकल ज्यादातर लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। इसके चलते लोग बाल झड़ने की समस्या को आम मान लेते हैं। फिर धीरेधीरे सिर या माथे के आसपास खाली जगह दिखाई देने लगती है, जिससे चिंता बढ़ जाती है। इतना ही नही कई बार बाल झड़ने की समस्या के कारण स्कैल्प पर छोटेछोटे गंजे पैच बनने लगते हैं। समय रहते इस समस्या पर ध्यान देना जरूरी है, जिससे इस समस्या का समाधान किया जा सके। आइए जानते हैं किन 3 आयुर्वेद जड़ीबूटियों के इस्तेमाल से ये समस्या कम हो सकती है?

 

क्यों झड़ने लगते हैं बाल?

सिर की त्वचा पर जहां से बाल पूरी तरह झड़ जाते हैं और खाली जगह दिखाई देने लगती है, उसे यानी गंजे पैच कहा जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें एलोपेसिया एरीटा एक प्रमुख स्थिति है। यह एक ऑटोइम्यून समस्या है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से बालों की जड़ों पर हमला करने लगता है। इसके कारण सिर, दाढ़ी या शरीर के अन्य हिस्सों में गोल आकार के गंजे पैच बन सकते हैं। इसके अलावा फंगल इंफेक्शन, आनुवंशिक कारण, हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी और लगातार तनाव भी बाल झड़ने की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में इन सबसे से छुटकारा पाने के लिए आप कर सकते हैं। इससे आपको कोई नुकसान भी नहीं होता है। 

ये 3 आयुर्वेदिक उपाय समस्या को करेंगे कम

1. भृंगराज से करें बालों की देखभाल

आयुर्वेद में भृंगराज को बालों की सेहत के लिए उपयोगी जड़ीबूटी माना जाता है। इसे False Daisy के नाम से भी जाना जाता है। प्रचीनकाल से इसका इस्तेमाल बालों और स्कैल्प की देखभाल के लिए किया जाता रहा है। 

भृंगराज युक्त तेल से सिर की हल्की मालिश करने से स्कैल्प की देखभाल में मदद मिल सकती है।  

2. रीठा से रखें स्कैल्प साफ

रीठा एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद सैपोनिन बालों और स्कैल्प से गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करते हैं। प्राचीन समय से रीठा को रातभर पानी में भिगोकर अगले दिन उबालकर और ठंडा करके बाल धोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल सावधानी से करें, क्योंकि इससे कुछ लोगों को त्वचा में जलन या एलर्जी हो सकती है।

3. आंवला से बालों को दें पोषण

आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। बालों की देखभाल के लिए इसका इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। आप अपनी डाइट में आंवला शामिल कर सकते हैं या आंवला युक्त हेयर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों और स्कैल्प की सामान्य देखभाल में मदद मिल सक ती है।  

गंजे पैच दिखाई दें तो इन बातों का रखें ध्यान

1. बालों को बहुत कसकर बांधने से बचें।

2. संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें।

3. बालों में तेज केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम करें।

4. तनाव कम करने और पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें।

5. स्कैल्प पर खुजली, लालिमा या पपड़ी दिखाई देने पर जांच करवाएं। 

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY