सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow News: स्कूल आते-जाते छेड़ता था पड़ोसी युवक, तंग आकर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या​ | SA vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा, ढाई साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी​ | फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का मानदेय: क्या मेहनत के मुकाबले मिल रहा पर्याप्त पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Digital Life Certificate 2026: नवंबर में पेंशनरों को मिलेगी बड़ी राहत? मोबाइल से ऐसे बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट​

Digital Life Certificate 2026: देशभर में जैसे ही महीना बदलता है, वैसे ही कई सरकारी नियमों और सुविधाओं में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में  पेंशनरों के लिए नवंबर का महीना राहत भरा हो सकता है। अब बुजुर्गों को सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए बैंक या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं […]

Digital Life Certificate 2026: देशभर में जैसे ही महीना बदलता है, वैसे ही कई सरकारी नियमों और सुविधाओं में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में  पेंशनरों के लिए नवंबर का महीना राहत भरा हो सकता है। अब बुजुर्गों को सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए बैंक या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। केंद्र सरकार 1 नवंबर 2026 से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है।

इस अभियान के तहत पेंशनर अपने स्मार्टफोन की मदद से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत देश के 2,000 शहरों और जिलों में पेंशनरों को डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

सरकार की इस पहल से खासकर उन बुजुर्गों को राहत मिलेगी, जिन्हें उम्र या शारीरिक परेशानी के कारण बैंक और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में दिक्कत होती है।

 

क्या है डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट और क्यों जरूरी है?

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट यानी DLC एक इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण पत्र है, जिसके जरिए पेंशनर यह साबित करते हैं कि वे जीवित हैं और उनकी पेंशन जारी रखी जा सकती है। पेंशन पाने वाले लोगों को   हर साल ही जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है।

पहले इसके लिए बैंक या संबंधित सरकारी कार्यालय में जाकर प्रमाण पत्र जमा करना पड़ता था। लेकिन अब सरकार की ‘जीवन प्रमाण’ सेवा के जरिए यह प्रक्रिया डिजिटल हो गई है। इससे पेंशनरों को घर बैठे ही लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा मिलती है। 

Face Authentication से कैसे बनेगा लाइफ सर्टिफिकेट?

इस बार सरकार का विशेष जोर फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक पर है। इसके जरिए पेंशनर अपने स्मार्टफोन के कैमरे से चेहरे की पहचान कराकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार कर सकेंगे।

यह सुविधा Android और iOS दोनों तरह के स्मार्टफोन पर उपलब्ध है। इसके लिए जीवन प्रमाण से जुड़े मोबाइल ऐप और आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा उन बुजुर्गों को होगा, जिन्हें चलनेफिरने में परेशानी होती है या जो बैंक तक नहीं पहुंच सकते।

कब से शुरु होगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन?

केंद्र सरकार 1 से 30 नवंबर 2026 तक पांचवां देशव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन चलाएगी। इसके तहत देश के 2,000 शहरों और जिलों में कैंप लगाए जाएंगे।

इस अभियान में पेंशन बांटने वाले 19 बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, 785 जिला डाकघर, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, रक्षा लेखा महानियंत्रक , रेलवे, दूरसंचार विभाग, UIDAI और EPFO समेत कई संस्थाएं शामिल होंगी।

सरकार का लक्ष्य दूरदराज के इलाकों में रहने वाले पेंशनरों तक भी इस सुविधा को पहुंचाना है। इस अभियान के तहत फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने को बढ़ावा दिया जाएगा।

पेंशनरों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

नवंबर में चलने वाले इस अभियान के दौरान पेंशनरों को लाइफ सर्टिफिकेट के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

1. पेंशनरों के स्वास्थ्य की जांच की सुविधा मिलेगी।
2. जरूरत पड़ने पर आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट कराने में मदद मिलेगी।
3.  डोरस्टेप सर्विस जो बुजुर्ग कैंप तक नहीं पहुंच सकते, उन्हें जरूरत के अनुसार घर पर सुविधा दी जाएगी।
4. डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़ी समस्याओं के लिए शिकायत अधिकारियों की व्यवस्था होगी।

मोबाइल से Life Certificate बनाने के लिए क्या करना होगा?

पेंशनर अपने स्मार्टफोन में जीवन प्रमाण ऐप और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करके फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इसके लिए कुछ जरूरी बातें ध्यान रखें

1. स्मार्टफोन में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
2. जीवन प्रमाण और AadhaarFaceRD ऐप इंस्टॉल करें।
3. पेंशनर की जरूरी जानकारी जैसे आधार नंबर और PPO नंबर दर्ज करें।
4. मोबाइल कैमरे के सामने चेहरे की पहचान की प्रक्रिया पूरी करें।
5. सफल ऑथेंटिकेशन के बाद डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा।

इसके लिए किसी बाहरी फिंगरप्रिंट मशीन की जरूरत नहीं होती। पेंशनर अपने मोबाइल कैमरे से ही फेस ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY