शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पीलीभीत वोटर लिस्ट घोटाले में अब मौजूदा और पूर्व DM पर शिकंजा! CEO ने मांगा जवाब​ | 6,6,6,6: Glenn Phillips ने कर दी Nitish Kumar Reddy की कुटाई, भारतीय ऑलराउंडर ने ओवर में लुटाए 32 रन​ | काशी के रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! आज से शुरू होंगी 3 नई ट्रेन, दिल्ली के लिए मिलेगी ‘वंदे भारत स्लीपर’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

6,6,6,6: Glenn Phillips ने कर दी Nitish Kumar Reddy की कुटाई, भारतीय ऑलराउंडर ने ओवर में लुटाए 32 रन​

  IND vs NZ 4TH T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जमकर कहर बरपाया। कीवी बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों को बिल्कुल भी राहत नहीं दी। खास तौर पर नितीश कुमार रेड्डी के लिए यह मुकाबला […]

 

IND vs NZ 4TH T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जमकर कहर बरपाया। कीवी बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों को बिल्कुल भी राहत नहीं दी। खास तौर पर नितीश कुमार रेड्डी के लिए यह मुकाबला काफी खराब रहा, जिन्हें फिलिप्स ने एक ही ओवर में चार लगातार छक्के जड़कर बैकफुट पर धकेल दिया।

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 16वें ओवर में देखने को मिली। गेंदबाजी की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी के पास थी और उनके सामने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे ग्लेन फिलिप्स थे। ओवर की तीसरी गेंद से फिलिप्स ने अपना हमला शुरू कर दिया। नितीश ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर फिलिप्स ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया।

अगली गेंद पर नितीश ने फिर से फुल लेंथ गेंद डाली, लेकिन इस बार फिलिप्स ने सीधे गेंदबाज के ऊपर से शानदार शॉट खेलते हुए गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर उन्होंने लगातार तीसरा छक्का जड़ दिया। 

ओवर की आखिरी गेंद पर फिलिप्स ने लगातार चौथा छक्का जड़कर भारतीय गेंदबाज की मुश्किलें और बढ़ा दीं। इस तरह नितीश कुमार रेड्डी के इस एक ही ओवर में आए चार छक्कों की मदद से न्यूजीलैंड टीम ने 32 रन बटौर लिए।

VIDEO:

Glenn Phillips takes the aerial route, sending four consecutive deliveries sailing over the ropes! 💥

Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 4th T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.

#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND https://t.co/Pi01EhHJvG

— Sony Sports Network October 30, 2026

नितीश कुमार रेड्डी के लिए यह पूरा मुकाबला गेंदबाजी के लिहाज से बेहद खराब रहा। उन्होंने अपने 4 ओवर में 64 रन खर्च किए और सिर्फ 1 विकेट हासिल कर सके। 

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 49 गेंदों में 107 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं, माइकल ब्रेसवेल ने भी भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और सिर्फ 25 गेंदों में 65 रन ठोक दिए।

इसके जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 172 रन पर ही सिमट गई और 87 रन से मुकाबला हार गई। भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY