शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
120 की स्पीड पर भी नहीं कटेगा ट्रैफिक चालान? हाईवे पर ड्राइविंग को लेकर नितिन गडकरी का बयान​ | Mirzapur The Movie Extended Cut | मिर्जापुर की दुनिया वापस आ गई है! OTT पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ‘एक्सटेंडेड कट’ हुआ रिलीज​ | November 2026 Festival Calendar: धनतेरस, Diwali और छठ पर्व समेत प्रमुख त्योहारों की सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

चीन-पाकिस्तान की उड़ेगी नींद! 8 नए घातक युद्धपोतों के लिए ₹40,000 करोड़ मंजूर​

अब भारत अपनी समुद्री सीमा को भी मजबूत करने का काम कर रहा है. जिसके तहत सरकार ने एक ऐसे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, जिससे चीन और पाकिस्तान की नींद हराम हो सकती है. जानकारी के अनुसार, नौसेना की मारक क्षमता और डॉमेस्टिंग डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता […]

अब भारत अपनी समुद्री सीमा को भी मजबूत करने का काम कर रहा है. जिसके तहत सरकार ने एक ऐसे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, जिससे चीन और पाकिस्तान की नींद हराम हो सकती है. जानकारी के अनुसार, नौसेना की मारक क्षमता और डॉमेस्टिंग डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी ने भारतीय नौसेना के लिए आठ ‘नेक्स्टजनरेशन कोरवेट’ बनाने की 40,000 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. सरकार के टॉप अधिकारियों ने ANI की रिपोर्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई CCS की बैठक में 40,000 करोड़ रुपए से अधिक की डील को मंजूरी दी गई. इन आठ युद्धपोतों के लिए कॉन्ट्रैक्ट आने वाले कुछ दिनों में कोलकाता की ‘गार्डन रीच शिपबिल्डर्स’ और ‘गोवा शिपयार्ड लिमिटेड’ के साथ हस्ताक्षरित किया जाएगा.

क्या होंगी इसकी खासियत

भारतीय नौसेना 40,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजना के तहत आठ ‘नेक्स्टजनरेशन कोरवेट’ का निर्माण करेगी. इन जहाजों को दो प्रमुख सरकारी शिपयार्ड कंपनियों कोलकाता स्थित ‘गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स’ और गोवा स्थित ‘गोवा शिपयार्ड लिमिटेड’ द्वारा बनाया जाएगा. 2,000 टन वजनी ये हाईस्पीड युद्धपोत, भारतीय नौसेना द्वारा खुद विकसित किए गए एक बिल्कुल नए ‘स्टेल्थ’ डिजाइन पर आधारित होंगे. इनका उद्देश्य एडवांस जहाजनिर्माण तकनीकों का उपयोग करके ‘ब्लूवॉटर’ क्षमताओं को मजबूत करना है. प्रत्येक युद्धपोत का डिस्प्लेसमेंट लगभग 2,000 टन होगा और इसकी गति लगभग 30 नॉट्स होगी.

2030 में मिलेगा पहला जहाज

पहला जहाज 2030 तक सौंपने का लक्ष्य रखा गया है, और इसके निर्माण की समयसीमा को और तेज करने के प्रयास किए जा रहे हैं. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन ‘नेक्स्टजनरेशन कोरवेट’ को बहुत ही लचीले और मल्टीरोल प्लेटफॉर्म के रूप में डिजाइन किया गया है. ये हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रकार के मिशनों को पूरा करने में सक्षम होंगे. नौसेना की युद्धतैयारी को बढ़ाने के साथसाथ, इन आठों युद्धपोतों का देश के भीतर निर्माण प्रधानमंत्री के ‘सागर’ के विजन को आगे बढ़ाता है. साथ ही, यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत स्वदेशी रक्षा निर्माण को बढ़ावा देने की सरकार की पहल को भी मजबूत करता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY