गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Tanush Kotian की घातक गेंदबाजी से Mumbai जीती, Angkrish Raghuvanshi ने जड़ा अर्धशतक​ | 3 महीने बाद कब्र से निकाला गया AMU प्रोफेसर की पत्नी नूर अफरोज का शव, भतीजे ने जताई हत्या की आशंका​ | शादी के बाद पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं शिखर धवन की विदेशी पत्नी, चांद के इंतजार में टिकी रहीं निगाहें!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ram Lalla Darshan Timing: रामलला दर्शन का बदला समय, अयोध्या जाने से पहले जान लें नया शेड्यूल​

Ayodhya Ram Lalla Darshan Timing: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजाअर्चना की समयसारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है।  मौसम में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नई दिनचर्या लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था रविवार, 1 नवंबर 2026 […]

Ayodhya Ram Lalla Darshan Timing: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजाअर्चना की समयसारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है। 

मौसम में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नई दिनचर्या लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था रविवार, 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। इसके तहत मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे बंद हो जाएंगे।

अभी मंदिर के कपाट सुबह 3:45 बजे खुलते हैं और रात 10:30 बजे बंद होते हैं। नई व्यवस्था में मंगला आरती, श्रृंगार आरती, राजभोग, बालभोग और शयन आरती के समय भी बदले जाएंगे।

1 नवम्बर से बदलेगी श्रीरामलला की पूजा एवं दर्शन की दिनचर्या
Shri Ramlala’s daily Seva & Darshan timings change from November 1

अयोध्या, 25 अक्टूबर 2026। ऋतु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर की दैनिक पूजा, आरती, भोग, विश्राम एवं दर्शन की समयसारणी में संशोधन… pic.twitter.com/XE6Q4AkN2n

— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra October 26, 2026

सुबह 7 बजे से शुरू होंगे रामलला के दर्शन

ट्रस्ट की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अर्चक प्रमुख आचार्य केशव ने बताया कि सुबह 4:30 से 4:40 बजे तक मंगला आरती होगी। इसके बाद सुबह 4:40 से 6:30 बजे तक अभिषेक, श्रृंगार और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के कारण कपाट बंद रहेंगे।

सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी और सुबह 7 बजे से श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। सुबह 8 से 8:10 बजे तक बालभोग के लिए दर्शन रोके जाएंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे तक दर्शन जारी रहेंगे।

दोपहर में एक घंटे विश्राम करेंगे रामलला

सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजभोग के लिए कपाट बंद रहेंगे। दोपहर 12 बजे राजभोग आरती होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक रामलला का विश्राम निर्धारित किया गया है।

दोपहर 1:35 बजे से श्रद्धालुओं को दोबारा दर्शन की अनुमति मिलेगी। यह क्रम शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।

शाम 7 बजे संध्या आरती, 9:30 बजे शयन आरती

शाम 4 से 4:10 बजे तक बालभोग के लिए दर्शन बंद रहेंगे। इसके बाद शाम 6:45 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। शाम 6:45 से 7 बजे तक धूपदीप और नैवेद्य का समय निर्धारित किया गया है।

शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। रात 8 से 8:30 बजे और 9:15 से 9:30 बजे तक धार्मिक अनुष्ठानों के लिए कपाट बंद रहेंगे। रात 9:30 बजे शयन आरती के बाद रात 10 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY