गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP Neela Drum Cash: प्रयागराज में जमीन के अंदर मिले 5 करोड़ कैश, 3 नीले ड्रम में छिपाकर रखी थीं 500-500 के नोटों की गड्डियां​ | Sujit Kalakal World Championship क्वार्टर फाइनल हारे, टूटा 24 मैचों की जीत का सिलसिला​ | Greater Noida News: PNB में ग्राहकों की FD दूसरे खातों में कैसे पहुंची? अब CBI करेगी जांच, 35 करोड़ की हेराफेरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Diwali Chhath Special Trains: दिवाली-छठ पर रेलवे का गिफ्ट, यूपी-बिहार समेत कई रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें डेट​

: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। इन ट्रेनों में यूपी, बिहार और दूसरे राज्यों के लिए सफर करने वाले […]

: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। इन ट्रेनों में यूपी, बिहार और दूसरे राज्यों के लिए सफर करने वाले यात्री अपने रूट और तारीख के हिसाब से ट्रेन की जानकारी चेक कर सकते हैं।

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

दिल्ली, झांसी और अलीगढ़ रूट

04412: हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, अनरिजर्व ट्रेन 5 से 7 नवंबर 2026 तक

04411: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हजरत निजामुद्दीन, अनरिजर्व ट्रेन 6 से 8 नवंबर 2026 तक

04414: गाजियाबाद से अलीगढ़, 5 और 7 नवंबर 2026 को।

04413: अलीगढ़ से गाजियाबाद, 5 और 7 नवंबर 2026 को।

बिहार और उत्तर भारत के लिए स्पेशल ट्रेन

04656: लुधियाना से सहरसा, 6, 9 और 11 नवंबर 2026 को।

04655: सहरसा से लुधियाना, 8, 11 और 13 नवंबर 2026 को।

04662: लुधियाना से दरभंगा, 7, 10 और 11 नवंबर 2026 को।

04661: दरभंगा से लुधियाना, 8, 11 और 12 नवंबर 2026 को।

04664: लुधियाना से गया, 12 नवंबर 2026 को।

04663: गया से लुधियाना, 13 नवंबर 2026 को।

04258: सरहिंद से सहरसा, 5, 9 और 12 नवंबर 2026 को।

04257: सहरसा से अंबाला कैंट, 6, 10 और 13 नवंबर 2026 को।

कोलकाता और छपरा के लिए ट्रेन

04666: लुधियाना से कोलकाता, 6 नवंबर 2026 को।

04665: कोलकाता से लुधियाना, 7 नवंबर 2026 को।

07651: जालना से छपरा, वाराणसी के रास्ते 11, 18 और 25 नवंबर 2026 को।

07652: छपरा से जालना, वाराणसी के रास्ते 13, 20 और 27 नवंबर 2026 को।

आगरा, जम्मू और दिल्ली रूट

01903: आगरा कैंट से शहीद कैप्टन तुषार महाजन, 1 से 29 नवंबर 2026 तक हर रविवार।

01904: शहीद कैप्टन तुषार महाजन से आगरा कैंट, 2 से 30 नवंबर 2026 तक हर सोमवार।

06073: तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से हजरत निजामुद्दीन, 2 से 16 नवंबर 2026 तक हर सोमवार।

06074: हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम नॉर्थ, 5 से 19 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार।

ये खबर भी पढ़ें: 

ट्रेन का टाइम और स्टॉपेज कैसे पता करें ?

यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के स्टॉपेज और टाइम की ज्यादा जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे की वेबसाइट पर भी जानकारी देख सकते हैं। सफर से पहले अपनी ट्रेन की तारीख, टाइम और रूट जरूर चेक कर लें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY