गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Greater Noida News: PNB में ग्राहकों की FD दूसरे खातों में कैसे पहुंची? अब CBI करेगी जांच, 35 करोड़ की हेराफेरी​ | दिवाली पर खरीदने वाले हैं चांदी, ऐसे चेक कर सकते हैं असली है या नकली?​ | Dublin Airport पर Kumar Sangakkara के परिवार से Ryanair स्टाफ ने किया दुर्व्यवहार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली-वाराणसी के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें डिटेल्स​

दिल्ली और वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है. यह उद्घाटन 31 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है. यह ट्रेन करीब 760 किलोमीटर का सफर तय करेगी. इसमें कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 थर्ड एसी, चार सेकंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच शामिल है. ट्रेन में करीब 823 यात्रियों […]

दिल्ली और वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है. यह उद्घाटन 31 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है. यह ट्रेन करीब 760 किलोमीटर का सफर तय करेगी. इसमें कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 थर्ड एसी, चार सेकंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच शामिल है. ट्रेन में करीब 823 यात्रियों के सफर करने की क्षमता बताई गई है.

प्रयागराज और कानपुर में भी होगा ठहराव

इस ट्रेन के रास्ते में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद प्रमुख ठहराव होंगे. इससे इन शहरों के यात्रियों को भी दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रा करने का ऑप्शन मिलेगा. ट्रेन का संचालन उत्तर रेलवे करेगा.

दिल्लीवाराणसी वंदे भारत स्लीपर का टाइम टेबल

स्टेशन आगमन प्रस्थान
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन — 09:40 pm
गाजियाबाद जंक्शन 10:13 pm 10:15 pm
अलीगढ़ जंक्शन 11:20 pm 11:22 pm
कानपुर सेंट्रल 02:45 am 02:50 am
प्रयागराज जंक्शन 05:05 am 05:10 am
वाराणसी जंक्शन 07:10 am —

वाराणसीदिल्ली वंदे भारत स्लीपर का टाइम टेबल

स्टेशन आगमन प्रस्थान
वाराणसी जंक्शन — 08:50 pm
प्रयागराज जंक्शन 10:35 pm 10:40 pm
कानपुर सेंट्रल 12:40 am 12:45 am
अलीगढ़ जंक्शन 03:55 am 03:57 am
गाजियाबाद जंक्शन 05:25 am 05:27 am
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन 06:10 am —

स्पीड और सस्पेंशन:

ट्रेन को अधिकतम 180 किमी/घंटे की रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इसमें उन्नत तकनीक के सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे तेज गति में भी बोगियों के अंदर झटके महसूस नहीं होते और बाहर का शोर अंदर नहीं आता.

ट्रेन के अंदर की खास सुविधाएं

ट्रेन के अंदर बेहतर लाइटिंग, सेंसर आधारित टचफ्री बायोटॉयलेट, और मोबाइललैपटॉप चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं हर कोच में उपलब्ध कराई गई हैं. वहीं, कवच तकनीक और अन्य अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स से लैस यह ट्रेन यात्रियों को न केवल तेज बल्कि बेहद सुरक्षित सफर का अहसास कराएगी.

सुरक्षा के विशेष इंतजाम

रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए वंदे भारत स्लीपर में निगरानी कैमरों के साथ आग का पता लगाने वाली प्रणाली, आपातकालीन रोशनी और यात्रियों के लिए चालक से संपर्क करने की सुविधा भी दी गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY