Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मेले में खस्ता खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है. तिलोई तहसील के कोटवा गांव में खस्ता खाने से 102 लोगों के बीमार होने से हड़कंप मच गया. बीमार लोगों में 39 बच्चे और 63 वयस्क शामिल हैं. इनमें 17 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिलोई भेजा गया. इनमें 10 बच्चे और सात अन्य लोग शामिल हैं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने कार्रवाई की है. खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर मोहनगंज थाने में खस्ता बेचने वाले दुकानदार और तेल की आपूर्ति करने वाले दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
खबर अपडेट की जा रही है…