गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
जो दूसरे का भविष्य बताते हैं वो… MLC चुनाव में एस्ट्रोलॉजर इंदु मिश्रा की पत्नी स्मिता को मिली हार, हो रहे ट्रोल​ | Sunday Blues: रविवार की शाम होते ही क्यों होने लगती है सोमवार की टेंशन? जानिए दिमाग का खेल​ | दिल्ली के लाहौरी गेट में 2.30 की लूट… गनपॉइंट पर कर्मचारियों को बंधक बनाया, फिर कैश से बैग भरकर फरार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

राजा भैया को हफ्तेभर से सोशल मीडिया पर मिल रही थीं धमकियां, भदोही में शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR​

जनसत्ता दल के अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है. उनपर अभद्र भाषा पर कई टिप्पणियां भी की गई हैं. रघुराज प्रताफ उर्फ राजा भैया को मिली धमकी की जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है. पुलिस के मुताबिक, पिछले एक […]

जनसत्ता दल के अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है. उनपर अभद्र भाषा पर कई टिप्पणियां भी की गई हैं. रघुराज प्रताफ उर्फ राजा भैया को मिली धमकी की जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है. पुलिस के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते के दौरान इंस्टाग्राम और फेसबुक के तीन अलगअलग अकाउंट्स के जरिए ये धमकियां दी गई है. इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

गोपीगंज के स्टेशन हाउस ऑफिसर सच्चिदानंद पांडे ने बताया कि अलगअलग अकाउंट्स से रघुराज प्रताप सिंह को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां और धमकी भरे संदेश पोस्ट किए गए थे.

जिला अध्यक्ष ने दर्ज कराई शिकायत

जनसत्ता दल के भदोही जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार शाम को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई. पांडे ने बताया कि धमकी भरे मैसेजेस की फोटोकॉपी भी पुलिस को सौंपी गई हैं. शिकायत के मुताबिक, ये धमकियां 23 अक्टूबर से सोशल मीडिया पर आ रही थीं. पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने इस मामले सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इन धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है.

कौन हैं राजा भैया?

राजा भैया उत्तर प्रदेश की राजनीति के एक बेहद रसूखदार और चर्चित चेहरे हैं. वह प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से लगातार रिकॉर्ड सात बार से विधायक हैं. पहले वे निर्दलीय चुनाव लड़ते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल का गठन किया. वह यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY