बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
क्रीम हो या मॉइश्चराइजर, इसमें अल्कोहल क्यों मिलाते हैं, क्या है इसका साइंस?​ | गाजियाबाद में एक लाख का इनामी धर्मेंद्र बावरिया एनकाउंटर में ढेर, 15 राउंड फायरिंग; 3 पुलिसकर्मी भी घायल​ | UP ED Action: सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426 करोड़ की संपत्ति अटैच, ED की जांच में 45 प्लॉट पर अवैध कब्जे का आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

इस टू-व्हीलर कंपनी के मुनाफे में 50 फीसदी का इजाफा, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड​

टीवीएस मोटर कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 202627 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 50 प्रतिशत बढ़कर 1,194.51 करोड़ रुपये हो गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 795.48 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इस दौरान […]

टीवीएस मोटर कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 202627 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 50 प्रतिशत बढ़कर 1,194.51 करोड़ रुपये हो गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 795.48 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इस दौरान कंपनी की कमाई और दोपहियातिपहिया वाहनों की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

टीवीएस मोटर की कमाई में 38.6% की बढ़ोतरी

कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 19,474.44 करोड़ रुपये हो गई. पिछले साल की इसी तिमाही में यह 14,051.22 करोड़ रुपये थी. यानी कंपनी की कमाई में सालाना आधार पर 38.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

कंपनी ने बताया कि वाहनों की बिक्री में मजबूत बढ़ोतरी से उसकी कमाई को सहारा मिला. जुलाई से सितंबर के दौरान टीवीएस मोटर की दोपहिया और तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री 27 प्रतिशत बढ़कर करीब 19.19 लाख यूनिट हो गई. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 15.07 लाख यूनिट वाहन बेचे थे. इस तरह कंपनी ने तिमाही बिक्री का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर हासिल किया.

नए वाहनों की लॉन्चिंग से बढ़ा कारोबार

इस तिमाही में टीवीएस मोटर ने कई नए उत्पाद भी पेश किए. कंपनी ने टीवीएस अपाचे आरटीआर की नई सीरीज लॉन्च की. इसके अलावा, टीवीएस रेडर को अफ्रीका के बाजार में उतारा गया. वहीं, टीवीएस ऑर्बिटर और एनटॉर्क 150 ने श्रीलंका में अपनी शुरुआत की. इन कदमों से कंपनी को भारत के साथसाथ विदेशी बाजारों में भी अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

हालांकि, बिक्री और कमाई बढ़ने के साथ कंपनी का खर्च भी बढ़ा. सितंबर तिमाही में कुल खर्च सालाना आधार पर 38.9 प्रतिशत बढ़कर 17,776.83 करोड़ रुपये हो गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 12,801.67 करोड़ रुपये था.
वित्तीय कारोबार को अलग कंपनी बनाने की तैयारी

कंपनी में बांटने की योजना को मंजूरी

टीवीएस मोटर के निदेशक मंडल ने उपभोक्ता वित्त और इससे जुड़े कारोबार को अलग कंपनी में बांटने की योजना को मंजूरी दे दी है. इसके लिए एक अलग होल्डिंग कंपनी बनाई जाएगी. कंपनी के चेयरमैन सुदर्शन वेणु के मुताबिक, इस नई व्यवस्था से वित्तीय कारोबार को अपने फैसले लेने में ज्यादा स्वतंत्रता मिलेगी. इससे कारोबार को आगे बढ़ाने और निवेशकों सहित अन्य संबंधित पक्षों के लिए ज्यादा मूल्य बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY