बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
क्रीम हो या मॉइश्चराइजर, इसमें अल्कोहल क्यों मिलाते हैं, क्या है इसका साइंस?​ | गाजियाबाद में एक लाख का इनामी धर्मेंद्र बावरिया एनकाउंटर में ढेर, 15 राउंड फायरिंग; 3 पुलिसकर्मी भी घायल​ | UP ED Action: सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426 करोड़ की संपत्ति अटैच, ED की जांच में 45 प्लॉट पर अवैध कब्जे का आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

BIS स्टेकहोल्डर कॉन्क्लेव 2026: औद्योगिक विकास पर मंथन, 280 प्रतिभागियों ने की सहभागिता​

भारतीय मानक ब्यूरो के गाजियाबाद शाखा कार्यालय द्वारा विश्व मानक दिवस 2026 के उपलक्ष्य में होटल दोआब विलास, मेरठ में स्टेकहोल्डर कॉन्क्लेव 2026 का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर उपस्थित रहे. इस अवसर पर उद्योग जगत, सरकारी संस्थानों, परीक्षण […]

भारतीय मानक ब्यूरो के गाजियाबाद शाखा कार्यालय द्वारा विश्व मानक दिवस 2026 के उपलक्ष्य में होटल दोआब विलास, मेरठ में स्टेकहोल्डर कॉन्क्लेव 2026 का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर उपस्थित रहे. इस अवसर पर उद्योग जगत, सरकारी संस्थानों, परीक्षण प्रयोगशालाओं, आभूषण व्यवसाय, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न संगठनों के लगभग 280 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की.

कार्यक्रम का आयोजन विश्व मानक दिवस 2026 की थीम बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण — सतत विकास लक्ष्य 7: सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा के अंतर्गत किया गया. इसका प्रमुख उद्देश्य भारतीय मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करना, उत्पादों की गुणवत्ता को प्रोत्साहित करना तथा उद्योग, शिक्षा जगत और सरकारी संस्थानों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करना था.

औद्योगिक प्रतिस्पर्धा और सतत विकास में मानकीकरण

मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर ने अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, औद्योगिक प्रतिस्पर्धा और सतत विकास में मानकीकरण के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने उद्योगों, तकनीकी संस्थानों और संबंधित हितधारकों के सामूहिक प्रयासों को गुणवत्ता आधारित औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया.

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् एवं बीआईएस मानक गीत के साथ हुआ. कौशिक दत्ता, वैज्ञानिकएफ एवं प्रमुख, बीआईएस नोएडा शाखा कार्यालय ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. पवन कुमार ओरा, संयुक्त निदेशक, बीआईएस गाजियाबाद ने विश्व मानक दिवस के संदेशों के साथ देश में गुणवत्ता, मानकीकरण एवं उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका की जानकारी दी.

इसके अतिरिक्त गौरव जैन, सचिव, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, मेरठ चैप्टर, आदित्य प्रकाश शर्मा, प्रधान निदेशक, एमएसएमई टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर, मेरठ तथा डॉ. मयंक अग्रवाल, प्रोचांसलर, आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

मेरठ के खेल सामग्री उद्योग के विकास पर विशेष परिचर्चा

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण खेल सामग्री उद्योग में मानक, गुणवत्ता एवं नवाचार — भारत के प्रमुख खेल सामग्री निर्माण केंद्र के रूप में मेरठ विषय पर आयोजित तकनीकी पैनल चर्चा रही.

इस परिचर्चा में विचित्र वीर सिंह, वैज्ञानिकडी , सुमनेश अग्रवाल, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स गुड्स एंड टॉयज एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, राजेश कुमार, वैज्ञानिकडी, राष्ट्रीय परीक्षण शाला, गाजियाबाद तथा डॉ. शिवानी रोहिल्ला, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने भाग लिया. चर्चा का संचालन शैलेंद्र कुमार वर्मा, उप निदेशक, बीआईएस गाजियाबाद ने किया.

विशेषज्ञों ने खेल उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा, परीक्षण सुविधाओं, नवाचार, अनुरूपता मूल्यांकन एवं एमएसएमई क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए. चर्चा में मेरठ के खेल सामग्री उद्योग को भारतीय मानकों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

उद्योग, प्रयोगशालाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव एवं सुझाव प्रस्तुत किए. इनमें श्री संत कुमार वर्मा, ज्वैलर्स एसोसिएशन, मेरठ; डॉ. बी. एम. एस. बिष्ट, वैज्ञानिकबी, राष्ट्रीय परीक्षण शाला, गाजियाबाद; पी. के. जैन, बिरला आइकॉन, मेरठ तथा श्रीमती प्रीति शर्मा, प्रधानाचार्या, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बागपत शामिल रहे.

मानक कार्निवल एवं बाइक रैली के सहयोगियों का सम्मान

समारोह के दौरान 10 अक्टूबर 2026 को एसआरएम विश्वविद्यालय, मोदीनगर में आयोजित बीआईएस मानक कार्निवल 2026 एवं राइडर सेफ्टी बाइक रैली की सफलता में योगदान देने वाले विभिन्न हितधारकों के प्रयासों की सराहना की गई.

इस अवसर पर उद्योग एवं परीक्षण प्रयोगशालाओं के प्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों, बीआईएस रिसोर्स पर्सन्स, तकनीकी विशेषज्ञों तथा मीडिया सहयोगियों के योगदान को सम्मानित किए जाने वाले कार्यक्रम में शामिल किया गया. इस पहल का उद्देश्य गुणवत्ता जागरूकता अभियान में सहयोग देने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित करना तथा भविष्य में संयुक्त गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना था.

कार्यक्रम के समापन पर राज कुमार, वैज्ञानिकसी एवं उप निदेशक, बीआईएस गाजियाबाद ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थानों का धन्यवाद ज्ञापित किया.

यह स्टेकहोल्डर कॉन्क्लेव उद्योग, शिक्षा, प्रयोगशालाओं और सरकारी संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ. कार्यक्रम ने भारतीय मानकों, उपभोक्ता सुरक्षा, नवाचार और सतत औद्योगिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय उद्योगों में गुणवत्ता संस्कृति को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY