गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
गेट खुला छोड़ा, खुद कार से निकली और पीछे से जिम ट्रेनर प्रेमी को भेजा… प्रिया ने ऐसे रची पति शशांक पर हमले की साजिश​ | Tanush Kotian की घातक गेंदबाजी से Mumbai जीती, Angkrish Raghuvanshi ने जड़ा अर्धशतक​ | 3 महीने बाद कब्र से निकाला गया AMU प्रोफेसर की पत्नी नूर अफरोज का शव, भतीजे ने जताई हत्या की आशंका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

MLC चुनाव: केशव मौर्य बोले- BJP को ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद थी, सपा वहां जीती जहां उम्मीद न थी​

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी को पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन पार्टी उतनी सीटें हासिल नहीं कर सकी, जितनी अपेक्षा की गई थी. केशव मौर्य ने कहा कि यह चुनाव उच्च शिक्षित और योग्य मतदाताओं के वोट से होता […]

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी को पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन पार्टी उतनी सीटें हासिल नहीं कर सकी, जितनी अपेक्षा की गई थी. केशव मौर्य ने कहा कि यह चुनाव उच्च शिक्षित और योग्य मतदाताओं के वोट से होता है… बीजेपी ने अपना पिछला प्रदर्शन दोहराया है, लेकिन पार्टी को ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद थी. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जिन निर्वाचन क्षेत्रों में अपना खाता खोला है, बीजेपी उन सीटों की भी समीक्षा करेगी.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुछ सीटों पर सपा की जीत की उम्मीद नहीं थी, इसके बावजूद पार्टी ने वहां सफलता हासिल की. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि बीजेपी चुनाव परिणामों का विश्लेषण करेगी और आने वाले चुनावों में दोबारा जीत हासिल करने के लिए काम करेगी. केशव मौर्य का यह बयान ऐसे समय आया है, जब विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में बीजेपी और सपा के प्रदर्शन की तुलना की जा रही है. बीजेपी का कहना है कि उसने अपना पिछला प्रदर्शन दोहराया है, लेकिन ज्यादा सीटें नहीं जीत पाने की समीक्षा की जाएगी.

किस सीट पर बीजेपी आगे या जीती

  1. मेरठ शिक्षक श्रीचन्द्र शर्मा जीते
  2. मेरठ स्नातक दिनेश गोयल जीते
  3. बरेली स्नातक हरि सिंह ढिल्लों जीते
  4. लखनऊ शिक्षक उमेश द्विवेदी जीते
  5. आगरा स्नातक मानवेन्द्र सिंह जीते
  6. गोरखपुर शिक्षक ध्रुव त्रिपाठी आगे

किस सीट पर सपा आगे या जीती

  1. वाराणसी शिक्षक लाल बिहारी यादव जीते
  2. वाराणसी स्नातक आशुतोष सिन्हा आगे
  3. झांसी स्नातक मान सिंह यादव जीते
  4. आगरा शिक्षक आकाश अग्रवाल जीते
  5. लखनऊ स्नातक कांति सिंह आगे
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY