गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP Neela Drum Cash: प्रयागराज में जमीन के अंदर मिले 5 करोड़ कैश, 3 नीले ड्रम में छिपाकर रखी थीं 500-500 के नोटों की गड्डियां​ | Sujit Kalakal World Championship क्वार्टर फाइनल हारे, टूटा 24 मैचों की जीत का सिलसिला​ | Greater Noida News: PNB में ग्राहकों की FD दूसरे खातों में कैसे पहुंची? अब CBI करेगी जांच, 35 करोड़ की हेराफेरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

बाजार खुलते ही 700 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 22,600 के नीचे फिसला, IT शेयरों में भारी बिकवाली​

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 28 अक्टूबर की सुबह बेहद खराब साबित हुई. बाजार खुलते ही प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में गोता लगाते नजर आए. गैपडाउन ओपनिंग के साथ बाजार में बिकवाली का ऐसा दबाव बना कि देखते ही देखते सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया. सुबह 9 बजकर […]

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 28 अक्टूबर की सुबह बेहद खराब साबित हुई. बाजार खुलते ही प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में गोता लगाते नजर आए. गैपडाउन ओपनिंग के साथ बाजार में बिकवाली का ऐसा दबाव बना कि देखते ही देखते सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 712.74 अंक यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 72,885.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी भी 186.90 अंक यानी 0.82 फीसदी टूटकर 22,562.85 के स्तर पर आ गया.

बाजार में चौतरफा बिकवाली का आलम ये रहा कि शुरुआती कारोबार में ही करीब 1,540 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि इस माहौल में भी लगभग 1,100 शेयर ऐसे रहे जिनमें तेजी देखने को मिली, जबकि 145 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ. शुरुआती कारोबार में प्रमुख इंडेक्स 0.9 फीसदी तक नीचे आ गए.

सऊदी अरब में हमले से उबला कच्चा तेल

बाजार को गिराने में सबसे बड़ा रोल कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निभाया है. दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सऊदी अरब की एक रिफाइनरी पर हमला हुआ है. इस घटना के बाद दुनिया भर में तेल की सप्लाई रुकने का डर बैठ गया है. साथ ही महंगाई बढ़ने की चिंता भी फिर से गहरा गई है. इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में 1.6 फीसदी का उछाल आया. कच्चा तेल अब 115.7 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है, जिसका असर भारतीय बाजार के सेंटिमेंट पर पड़ा है.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार

निवेशकों की नजरें आज देर शाम आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर भी टिकी हुई हैं. बाजार को ये उम्मीद तो है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा, उन्हें स्थिर रखेगा. लेकिन असली चिंता फेड की तरफ से आने वाले बयान को लेकर है. कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग से महंगाई का दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में भविष्य की मौद्रिक नीति को लेकर फेडरल रिजर्व क्या रुख अपनाता है, ये दुनिया भर के बाजारों के लिए बेहद अहम होगा. इसी अनिश्चितता की वजह से निवेशक अभी जोखिम लेने से बच रहे हैं.

आईटी शेयरों में मची भारी तबाही

सेक्टर के हिसाब से देखें तो आज सबसे ज्यादा पिटाई आईटी शेयरों की हुई है. आईटी इंडेक्स में 3 फीसदी तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली. भारतीय आईटी कंपनियां अपनी कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा अमेरिका से हासिल करती हैं. अमेरिकी बाजार के हालात को देखते हुए आईटी शेयरों में 2.3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. इस सेक्टर में इंफोसिस और एचसीएल टेक सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयर रहे. इंफोसिस का शेयर 4.6 फीसदी लुढ़क गया, वहीं एचसीएल टेक में 3.2 फीसदी की गिरावट आई.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY