गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कहीं मिठाइयों पर चूहे, कहीं पनीर में स्टार्च… दिवाली से पहले UP के 38 जिलों में FSDA की छापेमारी​ | Cyclone Arnab Satellite Image: भारत से टकराने से पहले कैसा दिख रहा था अरनब तूफान? रौद्र रूप कैमरे में कैद! नासा ने जारी की सैटेलाइट तस्वीर​ | गेट खुला छोड़ा, खुद कार से निकली और पीछे से जिम ट्रेनर प्रेमी को भेजा… प्रिया ने ऐसे रची पति शशांक पर हमले की साजिश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

HDFC बैंक को मिला नया बॉस, अनूप बागची ने संभाली नए MD और CEO की कमान​

देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर HDFC बैंक ने मंगलवार को बताया कि अनूप बागची ने इसके प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी जानकारी में बताया कि उनसे पहले इस पद पर रहे शशिधर जगदीशन ने अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद […]

देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर HDFC बैंक ने मंगलवार को बताया कि अनूप बागची ने इसके प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी जानकारी में बताया कि उनसे पहले इस पद पर रहे शशिधर जगदीशन ने अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद सोमवार को पद छोड़ दिया. ICICI ग्रुप के अनुभवी अधिकारी रहे बागची, HDFC बैंक के तीन दशक से अधिक के हिस्ट्री में बाहर से आकर बैंक की कमान संभालने वाले पहले व्यक्ति हैं. इससे पहले वे ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में MD और CEO के तौर पर काम कर रहे थे. वे HDFC बैंक से ऐसे समय में जुड़े हैं जब बैंक कई चुनौतियों का सामना कर रहा है. इनमें कोर इनकम में वृद्धि और मार्जिन से जुड़ी चुनौतियां शामिल हैं, जिन्होंने निवेशकों को सतर्क कर दिया है.

सभी स्टेकहोल्डर्स से मुलाकात करेंगे अनूप

एक अर्निंग्स कॉल के दौरान बागची ने कहा कि हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC के साथ 2023 में हुए विलय से जुड़ा कुछ काम अभी भी पूरा होना बाकी है. उन्होंने यह भी बताया कि वे बैंक को बेहतर ढंग से समझने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स से मुलाकात करेंगे. इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या बागची पुरानी टीम के साथ ही काम करेंगे या नई टीम लाएंगे. इस बीच, उन्होंने HDFC बैंक के मजबूत और समर्पित नेतृत्व की तारीफ की. उनके कार्यभार संभालने से ठीक पहले, HDFC बैंक के अनुभवी अधिकारी और डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर कैजाद भरूचा ने इस साल दिसंबर तक रिटायर होने की घोषणा की.

लगे थे कई तर​ह के आरोप

गवर्नेंस के मोर्चे पर कमियों के आरोपों के बीच, जगदीशन ने अपना कार्यकाल आगे न बढ़ाने का फैसला किया था. बैंक की अपनी जांच में भी कुछ कमियां सामने आई थीं. जैसे कि डिपॉजिटर्स को ‘कार्ड रेट’ से ज्यादा रकम देकर बड़ी मात्रा में डिपॉजिट जुटाना, जिसे अलग मद के तहत दिखाया जाता था. इस प्रक्रिया के लिए जगदीशन पर जुर्माना भी लगाया गया था. इस साल मार्च में बैंक के नॉनएग्जीक्यूटिव चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने अचानक इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने मूल्यों और नैतिकता का हवाला देते हुए बैंक की कुछ कार्यप्रणालियों पर सवाल उठाए थे.

जगदीशन के शानदार कार्यकाल की सराहना

मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में HDFC बैंक ने कहा कि वह जगदीशन के शानदार कार्यकाल के दौरान उनके रणनीतिक विजन और अटूट प्रतिबद्धता की दिल से सराहना करता है. बैंक ने कहा कि उनके नेतृत्व ने बैंक के प्रदर्शन, संस्कृति और ग्राहकों पर केंद्रित दृष्टिकोण को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. साथ ही, बैंक ने कॉर्पोरेट इंडिया के सबसे बड़े विलयों में से एक को सफलतापूर्वक पूरा करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी स्वीकार किया. मंगलवार को सुबह 09:56 बजे BSE पर HDFC बैंक के शेयर 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 688.7 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि बेंचमार्क सूचकांक में 0.11 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY