बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
क्रीम हो या मॉइश्चराइजर, इसमें अल्कोहल क्यों मिलाते हैं, क्या है इसका साइंस?​ | गाजियाबाद में एक लाख का इनामी धर्मेंद्र बावरिया एनकाउंटर में ढेर, 15 राउंड फायरिंग; 3 पुलिसकर्मी भी घायल​ | UP ED Action: सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426 करोड़ की संपत्ति अटैच, ED की जांच में 45 प्लॉट पर अवैध कब्जे का आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

सिर्फ आईफोन बनाने तक सीमित नहीं रहा Apple, अब भारत में इस काम से कमाए 650 करोड़ रुपये!​

Apple Operations India: अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनी Apple के लिए भारत अब सिर्फ सामान बनाने वाला देश नहीं रहा है. कंपनी ने भारत में अपने काम का दायरा काफी बड़ा कर लिया है. Apple ने अब देश में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से भी कमाई दर्ज करना शुरू कर दिया है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने […]

Apple Operations India: अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनी Apple के लिए भारत अब सिर्फ सामान बनाने वाला देश नहीं रहा है. कंपनी ने भारत में अपने काम का दायरा काफी बड़ा कर लिया है. Apple ने अब देश में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से भी कमाई दर्ज करना शुरू कर दिया है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने सिर्फ सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के जरिए 650 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया है. ये कमाई कंपनी की हाल ही में बनी सब्सिडियरी ‘Apple ऑपरेशंस इंडिया’ के जरिए हुई है. इस कदम से साफ है कि Apple अब भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी रिसर्च, डेवलपमेंट के साथ ग्लोबल सपोर्ट ऑपरेशंस में भी अपने पैर जमा रहा है.

नई यूनिट ने बदली कमाई की पूरी तस्वीर

Apple इंक की सीधी सब्सिडियरी ‘Apple ऑपरेशंस इंडिया’ ने वित्त वर्ष 2025 में अपना कमर्शियल कामकाज शुरू किया था. ये नई कंपनी Apple ग्रुप की दूसरी कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग सपोर्ट, सामान खरीदने में मदद के अलावा ग्लोबल सपोर्ट सर्विसेज भी देती है. रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास जमा किए गए ताजा दस्तावेजों से पता चलता है कि कंपनी का काम तेजी से बढ़ा है. वित्त वर्ष 2026 में मैन्युफैक्चरिंग सपोर्ट से मिलने वाला रेवेन्यू करीब दोगुना होकर 520 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2025 में ये आंकड़ा 282 करोड़ रुपये था.

मुनाफे में आया चार गुना का बड़ा उछाल

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की फाइलिंग के मुताबिक, इन तमाम कामों से Apple ऑपरेशंस इंडिया का कुल रेवेन्यू वित्त वर्ष 2026 में 1,400 करोड़ रुपये के पार निकल गया. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल कमाई सिर्फ 318 करोड़ रुपये थी. कमाई के साथसाथ कंपनी के मुनाफे में भी जबरदस्त तेजी आई है. एक साल के अंदर कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब चार गुना बढ़कर 103 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल महज 28 करोड़ रुपये था. बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म AltInfo के फाउंडर मोहित यादव ने इस ग्रोथ पर अपनी राय रखी है. उनका कहना है कि Apple ऑपरेशंस इंडिया के रेवेन्यू में हुई ये बढ़ोतरी सिर्फ सामान्य विस्तार या मैन्युफैक्चरिंग नहीं है, बल्कि ये भारत में Apple के कामकाज के एक बड़े बदलाव को दिखाती है.

ग्लोबल इंजीनियरिंग हब बनने की तरफ कंपनी

वित्त वर्ष 2025 में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के साथ प्रोजेक्टमैनेजमेंट सर्विसेज से कंपनी की कमाई जीरो थी. लेकिन वित्त वर्ष 2026 में ये दोनों सेगमेंट पैसा कमाने वाले मुख्य काम बनकर उभरे हैं. मोहित के मुताबिक, ये बदलाव बताता है कि Apple के ग्लोबल इकोसिस्टम में अब भारतीय ऑपरेशन की भूमिका काफी बड़ी हो रही है. इन लेनदेन से संकेत मिलता है कि Apple अपनी इस भारतीय यूनिट को एक बड़े ग्लोबल इंजीनियरिंग के साथ सपोर्ट हब के तौर पर तैयार कर रहा है. फाइलिंग के आंकड़े बताते हैं कि Apple ऑपरेशंस इंडिया का करीब 97 फीसदी बिजनेस Apple के ग्लोबल ऑपरेशंस के लिए किया गया. इसमें Apple ऑपरेशंस इंटरनेशनल के अलावा Apple इंक शामिल हैं. कंपनी के बताए गए मुख्य कामों में ग्रुप कंपनियों के लिए मैन्युफैक्चरिंग सपोर्ट, ग्लोबल सपोर्ट सर्विसेज, प्रोक्योरमेंट सपोर्ट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के साथ प्रोजेक्ट मैनेजमेंट शामिल हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY