रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
फिरोजाबाद: बेकाबू कार ने टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों को रौंदा, चार की मौत​ | Bigg Boss 20: उडिती सिंह से ब्रेकअप पर करण वाही ने तोड़ी चुप्पी, बोले- शादी की बात का गलत मतलब निकाला गया​ | दरवाजा बंद, कमरे में खून के निशान और संदूक में लाश… इटावा में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या से हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फिरोजाबाद: बेकाबू कार ने टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों को रौंदा, चार की मौत​

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रविवार रात टेशूझांझी का पूजन करने के बाद विसर्जन के लिए जा रहे लोगों के एक समूह को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन युवतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, […]

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रविवार रात टेशूझांझी का पूजन करने के बाद विसर्जन के लिए जा रहे लोगों के एक समूह को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन युवतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र में शिकोहाबादबटेश्वर मार्ग पर छतनपुरा गांव के पास रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ.

पुलिस ने बताया कि कुछ लोग टेशूझांझी का पूजन करने के बाद सड़क पर विसर्जन के लिए जा रहे थे, कि तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल दिया. सिरसागंज की पुलिस क्षेत्राधिकारी चंचल त्यागी ने बताया कि हादसे में तीन युवतियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अंजलि , आकांक्षा , हरीश कुमार और बबली के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया और हादसे में कार में सवार लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY