सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सिर्फ नाम समान होने से डुप्लीकेट वोटर नहीं माना जा सकता… अखिलेश के आरोपों पर बोला चुनाव आयोग​ | Devar Bhabhi Kand: भाभी ने देवर के साथ किया ऐसा कांड, जानकर हो जाएंगे हैरान​ | Kanpur News: घर से 30 मीटर दूर खेल रहा था 3 साल का निहाल, पानी के टैंक में गिरकर मौत; डेढ़ घंटे बाद चला पता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

खांसी-जुकाम को ठीक होने में क्यों लगता है वक्त? जानें धीमी रिकवरी की वजह​

मौसम बदलने पर खांसीजुकाम होना आम बात है. कई बार बुखार और नाक बहने जैसी समस्याएं कुछ दिनों में ठीक हो जाती हैं, लेकिन खांसी लंबे समय तक बनी रहती है. ऐसे में लोग परेशान होकर बारबार दवाएं लेने लगते हैं. हालांकि, खांसीजुकाम को पूरी तरह ठीक होने में समय लगना सामान्य हो सकता है. […]

मौसम बदलने पर खांसीजुकाम होना आम बात है. कई बार बुखार और नाक बहने जैसी समस्याएं कुछ दिनों में ठीक हो जाती हैं, लेकिन खांसी लंबे समय तक बनी रहती है. ऐसे में लोग परेशान होकर बारबार दवाएं लेने लगते हैं. हालांकि, खांसीजुकाम को पूरी तरह ठीक होने में समय लगना सामान्य हो सकता है.

डॉ. रोली मुंशी कहते हैं कि, ज्यादातर सर्दीजुकाम वायरल संक्रमण के कारण होते हैं. शरीर को वायरस से लड़ने में समय लगता है.

आमतौर पर सर्दीजुकाम के लक्षण 7 से 10 दिनों में कम होने लगते हैं, लेकिन खांसी 2 से 3 सप्ताह तक रह सकती है. संक्रमण के बाद गले और सांस की नलियों में हल्की सूजन या संवेदनशीलता बनी रहने से भी खांसी आती रहती है.

जल्दी रिकवरी के लिए क्या करें? अच्छी तरह आराम करें और दिनभर खूब पानी और दूसरे तरल पदार्थ पीते रहें. गले को आराम देने के लिए गुनगुना पानी पी सकते हैं. शहद खांसी में राहत दे सकता है, लेकिन एक साल से छोटे बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए. धूम्रपान, धूल और प्रदूषण से बचें, क्योंकि ये खांसी को बढ़ा सकते हैं. बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक न लें, क्योंकि ये वायरल संक्रमण पर असर नहीं करतीं.

धूम्रपान, धूल और प्रदूषण से बचें, क्योंकि ये खांसी को बढ़ा सकते हैं. बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक न लें, क्योंकि ये वायरल संक्रमण पर असर नहीं करतीं.

अगर सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, लगातार तेज बुखार या खांसी बढ़ने जैसी समस्या हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें. सही देखभाल और पर्याप्त आराम से शरीर को संक्रमण से उबरने में मदद मिलती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY