रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पेशी से एक दिन पहले उर्मिला सनावर को क्यों ले गई पुलिस, किसने कराई FIR? सामने आया पूरा सच​ | Lancashire से 25 साल का नाता टूटा, फिर भी James Anderson ने Cricket से संन्यास नहीं लिया​ | फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने वालों के लिए बड़ी राहत! GSTAT का आदेश- रिफंड किए किराए और टैक्स पर मिलेगा GST रिफंड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मर्डर या सुसाइड? फिरोजाबाद जेल के सेप्टिक टैंक में मिला कैदी का शव, 3 जेलकर्मी सस्पेंड​

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की जेल में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है. इस जेल में करीब ढाई साल से बंद बंदी का शव जेल के सेप्टिक टैंक में मिला है. खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन फानन में जेल प्रशासन ने तीन जेलकर्मियों को सस्पेंड भी कर […]

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की जेल में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है. इस जेल में करीब ढाई साल से बंद बंदी का शव जेल के सेप्टिक टैंक में मिला है. खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन फानन में जेल प्रशासन ने तीन जेलकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया. फिर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस बंदी को किसी ने मारकर फेंका या फिर इसने सुसाइड किया. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने सफाई दी है. जेल प्रशासन के मुताबिक बंदी ने सेप्टिक टैंक में कूदकर सुसाइड की है. हालांकि जेल प्रशासन ने इसकी कोई ठोस वजह नहीं बताई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हर संभावित एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है. जेल प्रशाासन के मुताबिक इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो जेल वार्डर और एक हेड जेल वार्डर को सस्पेंड किया गया है.

परिजनों ने उठाए सवाल

बंदी की मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. परिजनों ने इस घटना के लिए परिस्थितियों, जेल की सुरक्षा व्यवस्था को जिम्मेदार बताते हुए घटना के समय और स्थिति को स्पष्ट करने की मांग की है. परिजनों ने इस संबंध में जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करने की भी मांग की है. पुलिस भी घटना की तह तक जाने के लिए अन्य बंदियों से पूछताछ कर रही है.

जेल अधीक्षक ने दी सफाई

घटना के बाद जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने सफाई दी है. उन्होंने बताया कि आज 25 अक्टूबर को विचाराधीन बंदी की मृत्यु हुई है. सीसीटीवी फुटेज में उसे सेफ्टी टैंक का ढक्कन खोलकर उसमें कूदते हुए देखा जा रहा है. यह मामला आत्महत्या का है. इस संबंध में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल वार्डर व हेड जेल वार्डर को सस्पेंड किया गया है. मामले की मजिस्ट्रेट से जांच के लिए भी लिखा गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY