गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Tanush Kotian की घातक गेंदबाजी से Mumbai जीती, Angkrish Raghuvanshi ने जड़ा अर्धशतक​ | 3 महीने बाद कब्र से निकाला गया AMU प्रोफेसर की पत्नी नूर अफरोज का शव, भतीजे ने जताई हत्या की आशंका​ | शादी के बाद पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं शिखर धवन की विदेशी पत्नी, चांद के इंतजार में टिकी रहीं निगाहें!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ramayana का नया गाना Mangal Rang रिलीज, Arijit Singh और श्रेया घोषाल ने दी आवाज​

हाल ही में नमित मल्होत्रा की ‘Ramayana’ से एक और गाना ‘मंगल रंग’ को मेकर्स ने रिलीज किया कर दिया है। इस शानदार गाने का पेशकश के साथ ही दर्शकों को न केवल फिल्म की दुनिया की झलक देखने को मिली बल्कि यह साथ में भगवान राम और मां सीता के खूबसूरत पलों को भी […]

हाल ही में नमित मल्होत्रा की ‘Ramayana’ से एक और गाना ‘मंगल रंग’ को मेकर्स ने रिलीज किया कर दिया है। इस शानदार गाने का पेशकश के साथ ही दर्शकों को न केवल फिल्म की दुनिया की झलक देखने को मिली बल्कि यह साथ में भगवान राम और मां सीता के खूबसूरत पलों को भी दिखाया गया है।

इस फिल्म के दूसरे गाने में शानदार नजारे, भव्य महल और खूबसूरत जोड़ी के शादी की झलक भी देखने मिलती है। इसमें उनके रिश्ते को लेकर बनी गहरी भावनात्मक को महसूस किया जा सकता है। गाने में रणबीर कपूर को भगवान राम और साईं पल्लवी को माता सीता के रुप में दिखाया जा रहा है।

इन भाषाओं में रिलीज हुआ है गाना

आपको बताते चलें कि, ‘मंगल रंग’ गाने को मेकर्स ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में एक साथ रिलीज किया गया है। ग्रैंड सेटिंग के अलावा ‘मंगल रंग’ गाने की खास बात यह भी है कि यह राम और सीता के बीच अनोखे बंधन की दिखाता है।

इस गाने में शादी के सीन में रिश्ते की पवित्रता और उसे लेकर होने वाली खुशी देखने मिलती है, जबकि वनवास के सफर वाले पल उनके रिश्ते के अलग रंग को खुद में लिए हुए हैं।

गाने में महल के सुख से दूर राम और सीता को बेहद करीब से दर्शकों के सामने पेश किया गया है। वैसे यह कहना होगा कि यह पल है जब दोनों ने अपने कर्तव्य को निभाते हुए, सिर्फ एक दूसरा का साथ ही नहीं दिया बल्कि एक नए जीवन का आगाज भी किया है।

अरिजीत सिंह ने दी है आवाज

रामायण के इस सुंदर गाने को कई सिंगरों ने मिलकर गाया है। इस गाने को ए. आर. रहमान द्वारा कंपोज किया गया है। इसके हिंदी में बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। सॉग का हिंदी वर्जन को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है।

दूसरी भाषाओं में भी इस गाने को अलगअलग सिंगर्स और लिरिसिस्ट ने आकार दिया है, और इस तरह से यह सभी मिलकर गाने में इमोशनल कोर को दर्शकों तक दुनिया भर में पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY