शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बीसीसीआई के इस बड़े फैसले से बदलेगी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, परविंदर अवाना बने जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष​ | Dhirendra Shastri Statement: जातिगत राजनीति से देश में गृहयुद्ध होगा? धीरेंद्र शास्त्री ने सामाजिक एकता पर उठाए सवाल, बोले- बढ़ सकता है जातिगत टकराव​ | जोधपुर पुलिस की कार्रवाई: धारदार हथियार और बंदूक के साथ 11 गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CM Yogi Ghoshna: सीएम योगी ने की ये 3 घोषणाएं, साधना श्रृंखला-2026 कार्यकर्म में कहा-‘Right Official for Right Role’ की जरूरत​

CM Yogi Ghoshna: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तीन घोषणाएं की। शासनप्रशासन में क्षमता निर्माण को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को भी आत्मनिर्भरता के लक्ष्य से जोड़ना जरूरी है। आज तीन प्रकार की घोषणाएं […]

CM Yogi Ghoshna: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तीन घोषणाएं की। शासनप्रशासन में क्षमता निर्माण को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को भी आत्मनिर्भरता के लक्ष्य से जोड़ना जरूरी है।

आज तीन प्रकार की घोषणाएं करता हूं… pic.twitter.com/1LpeFff073

— Yogi Adityanath October 23, 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में Capacity Building के लिए जो काम हो रहा है, उसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद और नगर निगम स्थानीय शासन की नींव हैं। इन संस्थाओं को मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए वहां जवाबदेही तय करनी होगी और व्यवस्था को नागरिक केंद्रित बनाना होगा।

सही पद के लिए सही अधिकारी पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने The Right Official for the Right Role यानी सही भूमिका के लिए सही अधिकारी की तैनाती की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की क्षमता निर्माण के साथसाथ उनकी कार्यक्षमता और उपलब्धियों को भी महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि Capacity Building Commission को इस दिशा में काम करना चाहिए। 

अधिकारियों के लिए उनकी सक्सेस स्टोरी और उपलब्धियों को उनके APAR तथा पदोन्नति से जोड़ने की व्यवस्था पर भी विचार किया जाना चाहिए, ताकि अधिकारी को उसकी क्षमता और प्रदर्शन के अनुरूप सही स्थान और जिम्मेदारी मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सही व्यक्ति को सही भूमिका और सही पद मिलना बेहतर प्रशासन और नागरिककेंद्रित व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY