शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कुलदीप या वरुण में से किसी एक को मौका क्यों नहीं मिला? श्रेयस अय्यर के फैसले पर रविचंद्रन अश्विन ने उठाए सवाल​ | मुंबई में बम धमाकों की धमकी: Amitabh Bachchan का ‘जलसा’ और Diljit Dosanjh का कॉन्सर्ट निशाने पर, पुलिस जांच में जुटी​ | विराट कोहली ने किया था वादा, फिर फोन तक उठाना कर दिया बंद! सालों बाद अमित मिश्रा ने बताई दिल की बात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Used Tea Leaves Uses: बची हुई चाय पत्ती को फेंकने के बजाय इन 5 कामों में करें इस्तेमाल?​

Used Tea Leaves Uses: भारत में चाय बेहद लोकप्रिय है, क्योंकि यहां लोगों के सुबह की शुरुआत चाय से होती है। अगर घर पर कोई मेहमान आ जाए, थकान महसूस हो, सर दर्द दे तो भारतीय घरों में चाय सबसे पहले बनाई जाती है। ऐसे में अगर आप चाय पीने के बाद बची हुई चाय […]

Used Tea Leaves Uses: भारत में चाय बेहद लोकप्रिय है, क्योंकि यहां लोगों के सुबह की शुरुआत चाय से होती है। अगर घर पर कोई मेहमान आ जाए, थकान महसूस हो, सर दर्द दे तो भारतीय घरों में चाय सबसे पहले बनाई जाती है। ऐसे में अगर आप चाय पीने के बाद बची हुई चाय पत्ती को फेंक देते हैं। तो ऐसा करना छोड़ दीजिए क्योंकि इसे कई उपयोगी कामों में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं किन 5 चीजों में बची चाय पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं? 

 

कैसे कर सकते हैं बची चाय पत्ती का इस्तेमाल?

चाय पीने के बाद बची हुई पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट्स , प्राकृतिक खुशबू और कार्बनिक तत्व मौजूद होते हैं, जो इसे घर और बगीचे के कई कामों के लिए बेहद उपयोगी बनाते हैं। आइए जानें किसमें कर सकते हैं इस्तेमाल?

1. पौधों के लिए प्राकृतिक खाद  

चाय की पत्ती में नाइट्रोजन और टैनिन होता है, जो पौधों के विकास के लिए फायदेमंद है। बची हुई पत्ती को अच्छी तरह पानी से धोकर साफ कर लें ताकि चीनी निकल जाए, फिर इसे सुखाकर या सीधे पौधों की मिट्टी में मिला दें। 

इस पत्ती के उबले हुए ठंडे पानी को भी पौधों में डालने से उनकी ग्रोथ अच्छी होती है।

2. सफाई और चिकनाई हटाने में मददगार

बची हुई चाय पत्ती को सुखाकर इसको आप चॉपिंग बोर्ड, गंदे बर्तन या खिड़कियों को साफ करने में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जिस चीज को साफ करना है, उसमें डालकर कपड़े से रगड़ने से चिकनाई और जिद्दी दाग साफ हो जाते हैं।

3. आंखों के लिए फायदेमंद

चाय की पत्ती में कैफीन और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका उपयोग टी बैग के रूप में कर सकते हैं। यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

इसके लिए चाय की पत्तियों को कपड़े में लपेटकर ठंडा करें और आंखों पर रखें। इससे आंखों की सूजन और थकान दूर होती है।

4. बालों के लिए नेचुरल हेयर रिंस

बची हुई चाय पत्ती को पानी से अच्छे से साफ कर लें। फिर साफ की हुई चाय पत्ती को दोबारा पानी में उबालकर ठंडा कर लें। 

शैंपू करने के बाद इस पानी से बालों को धोने से बाल चमकदार और मुलायम नजर आते हैं।

5. चेहरे पर स्क्रब के लिए करें इस्तेमाल

बची हुई चाय की पत्तियों में थोड़ासा शहद मिलाकर चेहरे पर हल्का स्क्रब करने से डेड सेल्स हट जाते हैं और त्वचा निखरती है।

Note: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY