गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
MLC चुनावः 4 राज्यों की 28 सीटों पर आज वोटिंग, सपा के आरोपों के बीच UP में मतदान पर नजर​ | Savings Account Charge: आपके बैंक अकाउंट पर बढ़ेगा चार्ज, 1 दिसंबर से कैश ट्रांजैक्शन और ऑटो पेमेंट फेल होने पर देना होगा ज्यादा पैसा​ | नोएडा में प्रदूषण फैलाने वालों पर एक्शन, 1.28 करोड़ का जुर्माना; 17 साइटों पर मिली गड़बड़ी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Savings Account Charge: आपके बैंक अकाउंट पर बढ़ेगा चार्ज, 1 दिसंबर से कैश ट्रांजैक्शन और ऑटो पेमेंट फेल होने पर देना होगा ज्यादा पैसा​

: अगर आप सेविंग अकाउंट इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। 1 दिसंबर 2026 से बैंकिंग सेवाओं के कुछ चार्ज बदलने वाले हैं। इसका असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जो बारबार कैश जमा करते हैं या निकालते हैं। इसके अलावा, जिनके खाते से लोन की या दूसरे भुगतान ऑटो […]

: अगर आप सेविंग अकाउंट इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। 1 दिसंबर 2026 से बैंकिंग सेवाओं के कुछ चार्ज बदलने वाले हैं। इसका असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जो बारबार कैश जमा करते हैं या निकालते हैं। इसके अलावा, जिनके खाते से लोन की या दूसरे भुगतान ऑटो पेमेंट पर सेट हैं, उन्हें भी ध्यान रखना होगा।

ICICI बैंक बढ़ाएगा चार्ज

ये बदलाव बैंक ने किया है। बैंक ने ग्राहकों को ईमेल भेजकर इसकी जानकारी दी है। नए नियमों के तहत फ्री लिमिट से ज्यादा कैश ट्रांजैक्शन करने और ऑटोमैटिक पेमेंट फेल होने पर कुछ ग्राहकों को ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है।

कैश ट्रांजैक्शन पर कितना लगेगा चार्ज ?

के नए नियमों के मुताबिक, फ्री लिमिट से ज्यादा कैश जमा करने या निकालने पर हर 1,000 रुपये पर लगने वाला चार्ज 3.50 रुपये से बढ़ाकर 4 रुपये किया जाएगा। यह बदलाव बैंक की ब्रांच और कैश रिसाइकलर मशीनों के जरिए कैश जमा करने पर लागू होगा। शाखा से कैश निकालने पर भी संबंधित चार्ज में बदलाव किया गया है।

महीने में 3 बार कैश जमा और निकालना फ्री

सेविंग अकाउंट ग्राहकों को हर महीने 3 बार कैश जमा करने और 3 बार कैश निकालने की फ्री सुविधा मिलती रहेगी। एक महीने में कुल 1 लाख रुपये तक के कैश ट्रांजैक्शन पर रकम के आधार पर चार्ज नहीं लगेगा। इस लिमिट को पार करने पर हर 1000 रुपये पर 4 रुपये या 150 रुपये, जो भी ज्यादा होगा, वह चार्ज लगेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी महीने में कैश ट्रांजैक्शन की कुल रकम 1.01 लाख रुपये होती है, तो 150 रुपये का चार्ज देना होगा।

ऑटो पेमेंट फेल होने पर भी बढ़ेगा चार्ज

बैंक ने ECS और NACH के जरिए होने वाले ऑटो पेमेंट फेल होने पर लगने वाले चार्ज में भी बदलाव किया है। पहली बार भुगतान फेल होने पर 500 रुपये का चार्ज ही लगेगा। लेकिन उसी मैंडेट के तहत दूसरी और तीसरी बार भुगतान फेल होने पर 550550 रुपये देने होंगे। बैंक एक महीने में एक मैंडेट पर अधिकतम 3 बार ये चार्ज वसूल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: 

EMI और बीमा प्रीमियम वालों को ध्यान देना जरूरी

ECS और NACH के जरिए आमतौर पर लोन की , बीमा प्रीमियम और दूसरे नियमित बिलों का भुगतान अपने आप होता है। अगर खाते में पर्याप्त पैसा नहीं होने या दूसरी वजह से भुगतान फेल होता है, तो ग्राहकों पर चार्ज लग सकता है। इसलिए ऐसे ग्राहकों को अपने खाते में पर्याप्त बैलेंस रखने और ऑटो पेमेंट का स्टेटस चेक करते रहने की जरूरत है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY