Gorakhpur Durga Visarjan Accident: के में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गुलरिहा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगी लंबी रॉड हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

ट्रॉली की रॉड हाईटेंशन लाइन से टकराई
जंगल अयोध्या प्रसाद में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से ले जाया जा रहा था। ट्रॉली में एक लंबी रॉड लगी हुई थी। रास्ते में यह रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इसके बाद ट्रॉली पर सवार लोग करंट की चपेट में आ गए।
बिजली की सप्लाई शुरू होते ही हादसा
बताया गया कि बिजली विभाग ने पहले बिजली की सप्लाई बंद कर रखी थी। इसी दौरान प्रतिमा लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली रजही चौराहे पर पहुंची। तभी बिजली की सप्लाई शुरू हो गई और तार प्रतिमा के संपर्क में आ गया। इससे ट्रॉली पर खड़े लोगों को करंट लग गया।
3 की मौत, 10 लोग झुलसे
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
ये खबर भी पढ़ें:
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले लोगों के साथ हुए इस हादसे से उत्सव का माहौल मातम में बदल गया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: