गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Daler Mehndi अपमान मामले में गरमाई राजनीति: भाई Mika Singh ने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल से मांगी सार्वजनिक माफी​ | ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी मेगन शट पर हुई बड़ी कार्रवाई, दो मैचों के लिए लगा प्रतिबंध​ | अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गुनगुने पानी का शावर, हल्की धूप…ये 6 सेल्फ केयर के आसान तरीके दिन बनाएंगे बेहतर​

सुबह को जागते ही फोन उठाने की आदत से दूरी बनाएं और पहले हल्का व्यायाम, योग या फिर कम से कम 30 मिनट की वॉक करें. इससे एंडोर्फिन का स्तर बढ़ता है और आपका मूड अच्छा रहता है. इसी के साथ मॉर्निंग में पीली किरणों वाली गुनगुनी धूप, ताजी हवा को महसूस करें. ये आपको […]

सुबह को जागते ही फोन उठाने की आदत से दूरी बनाएं और पहले हल्का व्यायाम, योग या फिर कम से कम 30 मिनट की वॉक करें. इससे एंडोर्फिन का स्तर बढ़ता है और आपका मूड अच्छा रहता है. इसी के साथ मॉर्निंग में पीली किरणों वाली गुनगुनी धूप, ताजी हवा को महसूस करें. ये आपको रिचार्ज करेगा.

सुबह जागने पर गुनगुना पानी या सादा पानी पीने से दिन की शुरुआत करें, इसके बाद कुछ भीगे हुए नट्स खाएं. उठने के 1 से डेढ़ घंटे में नाश्ता कर लें, जिसमें हैल्दी फैट्स से लेकर डायटरी फाइबर और प्रोटीन होना चाहिए. ये आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं.

अच्छे से ड्रेसअप होना भी आपको खुश रखने का एक बेहतरीन तरीका होता है. ऑफिस जा रहे हैं तो आराम से तैयार हो. कपड़ों से लेकर एसेसरीज, फुटवियर, मेकअप, हेयर स्टाइल तक हर चीज पर ध्यान दें. जब आप रिप्रजेंटेबल और अच्छे दिखते हैं तो खुद को कॉन्फिडेंट महसूस और हैप्पी महसूस करते हैं.

लगातार का काम न सिर्फ शारीरिक रूप से थका देता है, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ता है. जरूरी है कि काम के बीचबीच में आप 1015 मिनट का ब्रेक लेते रहें. इसमें अपनी पसंद के हेल्दी स्नैक्स खाने से लेकर ब्लैक कॉफी पीने और टहलने जैसी हल्कीफुल्की एक्टिविटी करना बढ़िया रहता है.

जैसे एनवायरनमेंट में हम रहते हैं. उसी के मुताबिक हमारे मूड और आदतों पर भी असर पड़ता है. प्रोफेशनल लाइफ हो या फिर पर्सनल उन लोगों से दूरी बनाएं जो टॉक्सिक या नेगेटिव बाते करते हैं. खुश रहने वालों से दोस्ती करें. खासकर वर्कप्लेस पर ये और भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि आप अपने दिन के कम से कम 9 घंटे कलीग्स के साथ बिताते हैं.

दिनभर की थकान के बाद शरीर को अगले दिन के लिए रिचार्ज करना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए सोने से पहले गुनगुने पानी का शावर लें और पैरों के तलवों में ऑयल मसाज करें. हेल्दी डिनर लें. इसके बाद कोई किताब पढ़ें और समय से सोएं. इस तरह आप नेक्स्ट डे के लिए भी बिना किसी स्ट्रेस रेडी रहते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY