गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पाइल्स समझकर न करें गलती! टॉयलेट से जुड़े ये लक्षण हो सकते हैं कोलन कैंसर के संकेत​ | 10 साल छोटी हसीना पर आया पवन सिंह का ध्यान, पूछा ऐसा सवाल कि भोजपुरी फिल्मों में काम मिलने की चर्चा तेज!​ | प्रत्याशी से लेकर कांग्रेस से सीट बंटवारे तक… अखिलेश और आजम के बीच क्या बात हुई?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुस्कान के चक्कर में फंस गया मकान! कब खुलेगी सील… मेरठ में मालिक परेशान​

उत्तर प्रदेश में मेरठ के सौरभ हत्याकांड में भले ही कोर्ट का फैसला आ गया. नीले ड्रम में पैक करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल को फांसी की सजा भी हो चुकी है. लेकिन जिस किराए के घर में मुस्कान और साहिल ने पति सौरभ को नीले ड्रम में पैक किया, उसमें आज […]

उत्तर प्रदेश में मेरठ के सौरभ हत्याकांड में भले ही कोर्ट का फैसला आ गया. नीले ड्रम में पैक करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल को फांसी की सजा भी हो चुकी है. लेकिन जिस किराए के घर में मुस्कान और साहिल ने पति सौरभ को नीले ड्रम में पैक किया, उसमें आज भी पुलिस की सील लगी है. इस सील को खुलवाने के लिए अब मकान मालिक दरदर की ठोकरें खा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक मेरठ के रहने वाले ओमपाल के मकान में सौरभ और मुस्कान किराए पर रहते थे. जहां मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ को कई टुकड़े किए थे. इसके बाद शव को नीले ड्रम में पैक कर दिया था. वारदात का खुलासा होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मकान को क्राइम एविडेंस बताते हुए सील कर दिया था.

सील खुलवाने के लिए काट रहे चक्कर

ओमपाल के मुताबिक घटना के बाद से ही वह पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगा रहा है. उन्होंने कहा कि मकान का सील खुलवाने के लिए कई बार एसएसपी से गुहार लगाई. अब तो इस मामले में कोर्ट से फैसला भी आ चुका है. बावजूद इसके पुलिस ने उसके मकान पर लगा सील नहीं हटाया है. इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मकान बेचना चाहते हैं ओमपाल

ओमपाल ने बताया कि वह अपना मकान बेचना चाहते हैं, लेकिन सील लगा होने की वजह से कोई खरीदार नहीं मिल रहा. यहां तक कि उनके मकान की कीमत भी वाजिब नहीं लग रही. उन्होंने बताया कि अपने मकान पर लगा पुलिस का सील खुलवाने के लिए वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY