Unnao Box Murder Case: के उन्नाव में हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सिलबट्टे से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बक्से में बंद कर 15 किमी दूर उन्नावलालगंज हाइवे की सर्विस लेन पर फेंक दिया। पुलिस ने CCTV कैमरों की मदद से मामले का खुलासा किया है।

8 साल से साथ रह रहे थे
गंगाघाट क्षेत्र के भातूफार्म का रहने वाला 28 साल का सोनू सविता मजदूरी करके परिवार चलाता था। वह पिछले 8 साल से नेहा नाम की महिला के साथ पतिपत्नी के रूप में रह रहा था। नेहा अपने पहले पति को छोड़कर सोनू के पास आई थी। कुछ समय पहले नेहा की एक दूसरे युवक से नजदीकी बढ़ गई। इसे लेकर सोनू और नेहा के बीच अक्सर विवाद होने लगा।
सिलबट्टे से सिर पर किया वार
आरोप है कि मंगलवार दोपहर नेहा ने प्रेमी के साथ मिलकर सोनू की हत्या की साजिश रची। उसने सिलबट्टे से सोनू के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी की मदद से शव को एक बड़े बक्से में भर दिया। शव के ऊपर कंबल और दूसरा सामान रख दिया गया।
यूट्यूबर से मांगी मदद
हत्या के बाद महिला ने शुक्लागंज के एक यूट्यूबर को बुलाया और उसे पूरी घटना बताकर शव ठिकाने लगाने में मदद मांगी। यूट्यूबर ने एक लोडर बुलवाया और 1200 रुपये में बक्से को ललऊखेड़ा ले जाने के लिए बुक किया। 2 मजदूरों की मदद से बक्से को लोडर में रखवाया गया। इसके बाद बक्से को करीब 15 किमी दूर उन्नावलालगंज हाइवे पर ललऊखेड़ा चौकी से 300 मीटर दूर सर्विस लेन के किनारे उतार दिया गया।
रात 10 बजे मिला बक्से में बंद शव
मंगलवार रात करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बक्सा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने CCTV कैमरों की मदद से बक्सा ले जाने वाले लोडर का पता लगाया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
ये खबर भी पढ़ें:
महिला, प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार
पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी, मदद करने वाले यूट्यूबर और लोडर चालक को हिरासत में लिया है। बक्से को लोडर में रखवाने वाले मजदूरों की तलाश की जा रही है। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: